इंसाफ के लिए ‘‘आप’’ अपने मंत्री पर भी एक्शन से पीछे नहीं हटती और भाजपा अपनों को बचाने के लिए न्याय की बलि चढ़ा देती है- केजरीवाल
'AAP' does not hesitate to take action even against its own ministers
- पंजाब में एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे तो ‘‘आप’’ सरकार ने बिना देरी और भेदभाव के न सिर्फ उसे पद से हटाया गया, बल्कि गिरफ्तार भी कराया- केजरीवाल
- जब हरियाणा में एडीजीपी के आत्महत्या करने पर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगे, तब भाजपा और उसकी सरकार दोषियों को बचाने में उतर गई- केजरीवाल
- मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है, अगर कोई व्यक्ति कानून तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- भगवंत सिंह मान
नई दिल्ली/पंजाब, 23 मार्च 2026 : 'AAP' does not hesitate to take action even against its own ministers, आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने गंभीर आरोप लगने के बाद अपने ही मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार करा दिया है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही लालजीत भुल्लर का मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था और अब पुलिस को आदेश देकर उन्हें गिरफ्तार करा लिया। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार के इस कड़े एक्शन की खुले दिल से सराहना करते हुए भाजपा को आइना भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि इंसाफ के लिए ‘‘आप’’ अपनी सरकार के मंत्री पर भी एक्शन लेने से पीछे नहीं हटती है। जबकि भाजपा अपने लोगों को बचाने के लिए न्याय की बलि चढ़ा देती है। जब हरियाणा में एडीजीपी ने आत्महत्या की तो कई लोगों पर गंभीर आरोप लगे, लेकिन भाजपा और उसकी सरकार दोषियों को बचाने में उतर गई।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे। हमारी सरकार ने बिना किसी देरी या भेदभाव के उस मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उसे न सिर्फ पद से हटाया, बल्कि गिरफ्तार भी करवाया। वहीं कुछ समय पहले हरियाणा में एक एडीजीपी ने आत्महत्या कर ली। कई लोगों पर गंभीर आरोप लगे, लेकिन उनकी पूरी पार्टी और सरकार दोषियों के समर्थन में उतर आई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा में यही फर्क है। जब बात इंसाफ की हो तो आम आदमी पार्टी अपनी ही सरकार के मंत्री पर भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटती, जबकि भाजपा अपने लोगों को बचाने के लिए न्याय की ही बलि चढ़ा देती है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति आम आदमी पार्टी की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अगर हमारा कोई मंत्री भी ऐसा काम करता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। यह हमारा पहला केस नहीं है, इससे पहले दिल्ली में भी हमारी पार्टी ऐसे कड़े एक्शन लेती रही है। अगर कोई गलत करेगा और किसी ने किसी को जान देने पर मजबूर किया है, तो यह जांच का विषय है। चाहे वह हमारा मंत्री हो या संत्री, कानून सबके लिए एक जैसा है और कानून अपना काम कर रहा है।
भगवंत सिंह मान ने एक्स पर कहा कि मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर पंजाब में कोई कानून तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह रिश्तेदार हो या प्रभावशाली व्यक्ति या फिर किसी भी पद पर हो। हमारी पार्टी किसी को संरक्षण नहीं देगी। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी कतई बर्दाश्त नहीं है।