Aam Aadmi Party: हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री-जोड़ा माजरा

Aam Aadmi Party: हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री-जोड़ा माजरा

Aam Aadmi Party: हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री-जोड़ा माजरा

Aam Aadmi Party: हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री-जोड़ा म

भ्रष्टाचार से हरियाणा की जनता दुखी_राठी

पंचकूला : आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) पंचकूला ने पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सरदार चेतन सिंह जोड़ामाजरा और डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा का पंचकूला में नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और हरियाणा की जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से बहुत दुखी है। आने वाले दिनों में हरियाणा में आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) की सरकार बनेगी।चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने कहा कि राज्य के लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा बजट में पांच हजार करोड़ रुपये रखा गया है। 15 अगस्त तक राज्य भर में 75 मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे है। जबकि मेडिकल शिक्षा के लिए प्रदेश में 16 मेडिकल कालेज खोलने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि पहला मौका है कि सरकार द्वारा नशे पर काबू पाने से सेहत सेवाओं में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी आप की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। डेराबस्सी के विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब बड़ा भाई है और हरियाणा छोटा भाई है। जब पंजाब में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बना दी है, तो अब हरियाणा में सरकार बननी तय है। रंधावा हरियाणा में चुनाव प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Aam Aadmi Party: हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री-जोड़ा माजरा

Aam Aadmi Party: रंधावा को स्मृति चिन्ह देकर नागरिक अभिनंदन किया

पंचकूला के जिला प्रधान व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह राठी ने जोड़ा माजरा और रंधावा को स्मृति चिन्ह देकर नागरिक अभिनंदन किया। श्री राठी ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में सरकार जब बन जाएगी, तो हरियाणा में भी दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा। सुरेंद्र राठी ने कहा कि भाजपा और जजपा की सरकार ने अपने चेहतों को खुश करने के दौर में राज्य के लोगों को अच्छी सेहत सुविधाएं दिलाने की जिम्मेदारी नहीं निभाई गई। दिल्ली में अरविद केजरीवाल की सरकार की तरह पंजाब में बेहतर और मुफ्त सेहत सेवाएं मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार वचनबद्ध है। ऐसा ही हरियाणा में भी होगा। इस मौके पर उत्तरी जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा, पार्टी के अंबाला लोकसभा सचिव ठाकुर बलवान सिंह, लीगल सेल के अध्यक्ष विजेंद्र धनखड़, सुरेंद्र दुहन, संदीप सांगवान, वीनस ढाका,सुरेश गर्ग, महिला प्रधान पूजा शर्मा नसीब सिंह, जगमोहन सहित अन्य उपस्थित थे। ईश्वर सिंह घानश्याम टागरा राकेश शर्मा  रिंकू जंग बहादुर