Daily Horoscope

Horoscope Today 30 December 2022, दैनिक राशिफल

01 Aaj-Ka-Rashifal

Horoscope Today

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
 आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। ऑफिस में अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
 आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। रुका हुआ व उधार दिया हुआ रुपया प्राप्त होगा। आप न्याय एवं सिद्धांतों को प्राथमिकता देंगे।
भाग्यशाली संख्या : 1

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
 आज आपका कुछ बढ़िया खाने का मन करेगा और पैसे को लेकर स्थिति आज अच्छी होगी। कहीं से रुका हुआ, पैसा वापस आने से मन में हर्ष होगा।
भाग्यशाली संख्या : 6

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है। भावनाओं भरा दिन होगा। कोई बड़ा फैसला भावुक होकर न लें।
भाग्यशाली संख्या : 4

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)  
 अगर आज आप वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आज कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 9

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop)
 आप आज अपने काम में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपका खूब मन लगेगा और आप जल्द से जल्द अपना काम निपटा लेंगे और खाली समय में अपने साथियों के साथ गपशप का भी समय निकाल लेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 8

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
 बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं और आपका अच्छा असर लोगों पर होगा। जो काम और बातें अटक रही हैं, उनके लिए कोई बीच का रास्ता भी निकल सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
 आज आप जीवन के प्रति आपके नजरिये में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। प्रतिद्वंद्वी कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
 आप अपने अनुभव और अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन लगभग सभी क्षेत्रों में करेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आज अपने विरोधियों पर भी भारी पड़ेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscop)
 बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं।
भाग्यशाली संख्या : 3

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
 अचानक कुछ अच्छी खबर प्राप्त हो सकती हैं। व्यापारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आप अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त प्राप्त करेंगे और कमाई में उन्नति संभव है।
भाग्यशाली संख्या : 5

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
 आज आप सामाजिक मोर्चे पर चलने वाले किसी घटनाक्रम में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। 
भाग्यशाली संख्या : 1

- पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला

 

यह भी पढ़ें:

https://www.arthparkash.com/aaj-ka-rashifal-29-december-2022-dainik-rashifal-in-hindi-horoscope

 

यह भी पढ़ें:

https://www.arthparkash.com/aaj-ka-rashifal-28-december-2022-dainik-rashifal-in-hindi-horoscope