daily horoscope

Horoscope Today 22 September 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

Rashifal1

Horoscope Today 22 September 2023

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope
 आज का दिन होने वाले पति या पत्नी के बारे में व्याप्त शक को दूर करने का दिन है। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलगी।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
 परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। 
भाग्यशाली संख्या : 5

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
 परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि की महिलाओं को ननिहाल या मायके से खुशखबरी मिल सकती हैं। धनलाभ के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली संख्या : 6

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं।
भाग्यशाली संख्या : 4

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
 आज मानसिक रूप से भी आप बहुत आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।
भाग्यशाली संख्या : 1

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope
 आज आपके करीबी आपको अचानक से गिफ्ट देकर चकित कर सकते हैं। विवादित  मामलों में आज आपको सफलता हासिल होगी।
भाग्यशाली संख्या : 2

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
 आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आज इस बात का बड़ा संतोष होगा कि आपकी स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। 
भाग्यशाली संख्या : 9

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
 आज आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 8

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
 आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी-पेशा लोगों को आज  सहकर्मियों का पूर्ण योगदान प्राप्त होगा।
भाग्यशाली संख्या : 4

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)  
 नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा।
भाग्यशाली संख्या : 7

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
 आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली संख्या : 3

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)  
 करियर में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। नतीजे के रूप में आपका तनाव बढ़ सकता है। आज आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर देंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6

-पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 21 September 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 20 September 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल