Daily Horoscope

Horoscope Today 16 January 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

Rash1

Horoscope Today 16 January 2023,

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है।
भाग्यांक: 3 
भाग्यशाली रंग : पीला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है।
भाग्यांक: 2 
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा।
भाग्यांक: 9 
भाग्यशाली रंग : लाल

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा करें।
भाग्यांक: 3 
भाग्यशाली रंग : पीला

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे।
भाग्यांक: 2 
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop)
मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। 
भाग्यांक: 9 
भाग्यशाली रंग : लाल

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है।
भाग्यांक: 3 
भाग्यशाली रंग : पीला 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope
 ध्यान रखें कि संपन्नता दिमाग़ को ज़ंग लगा देती है और कठिनाई उसे पैना करती है। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे।
भाग्यांक: 4 
भाग्यशाली रंग : भूरा

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
 लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है।
भाग्यांक: 1 
भाग्यशाली रंग : नारंगी

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscop) 
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे।
भाग्यांक: 1 
भाग्यशाली रंग : नारंगी

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope
सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है।
भाग्यांक: 8 
भाग्यशाली रंग : काला 
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी।
भाग्यांक: 6 
भाग्यशाली रंग : गुलाबी

- पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 15 January 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 14 January 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल