Daily Horoscope

Horoscope Today 04 November 2022, पढ़ें दैनिक राशिफल

Rash1

Horoscope Today

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
 सब कुछ अपनी सामान्य गति से काम करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नवीन अवसर प्राप्ति के लिए अच्छा समय है।
भाग्यशाली संख्या : 3

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
 आज घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 8

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
 धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। 
भाग्यशाली संख्या : 3

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 आज आपके पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। परिवार संग आनन्द उठाएंगे।  
भाग्यशाली संख्या : 8

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
 आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 5

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
 आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। 
भाग्यशाली संख्या : 2

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
 सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
 आज घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। अधिक तेजी से वाहन नहीं चलाएं।
भाग्यशाली संख्या : 5

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
 भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना मुश्किल होगा। 
भाग्यशाली संख्या : 7

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope
 आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। 
भाग्यशाली संख्या : 9

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
 आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी। 
भाग्यशाली संख्या : 2

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
 आज शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। आपके प्रिय का आक्रामक मिजाज कोई बड़ा विवाद करा सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही शांति से काम लेना होगा, व संतुलित व्यवहार करना होगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। लक्ष्मी जी की भी आप पर विशेष कृपा बनती दिख रही है। धनलाभ की संभावना है। 
भाग्यशाली संख्या : 4

 

Horoscope Today 03 November 2022, पढ़ें दैनिक राशिफल