Daily Horoscope

Horoscope Today 01January 2023, दैनिक राशिफल

Rash1

Horoscope Today

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आपमें से जो दफ़्तर में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है।
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : क्रीम

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। 
भाग्यांक: 6 
भाग्यशाली रंग : गुलाबी

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी।
भाग्यांक: 4 
भाग्यशाली रंग : भूरा

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है।
भाग्यांक: 8 
भाग्यशाली रंग : काला 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी।
भाग्यांक: 6 
भाग्यशाली रंग : गुलाबी

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop)
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा।
भाग्यांक: 5 
भाग्यशाली रंग : हरा 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने की कोशिश करें। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा।
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : क्रीम

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ।
भाग्यांक: 9 
भाग्यशाली रंग : लाल

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए।
भाग्यांक: 6 
भाग्यशाली रंग :गुलाबी

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscop)
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें।
भाग्यांक: 6 
भाग्यशाली रंग : गुलाबी

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
अपने ऊँचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे।
भाग्यांक: 4 
भाग्यशाली रंग : भूरा
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सेहत को लेकर ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है।
भाग्यांक: 1 
भाग्यशाली रंग : नारंगी

- पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

 

यह भी पढ़ें:

https://www.arthparkash.com/aaj-ka-rashifal-31-december-2022-dainik-rashifal-in-hindi-horoscope

 

यह भी पढ़ें:

https://www.arthparkash.com/aaj-ka-rashifal-30-december-2022-dainik-rashifal-in-hindi-horoscope