आज का पंचांग, 5 August 2023: यहां देखें दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग

आज का पंचांग, 5 August 2023: यहां देखें दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 August 2023

Aaj Ka Panchang 5 August 2023

Aaj ka Panchang, 5 August 2023: आज शनिवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पूरे दिन उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.12 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.00 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 9.34 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण अधिकमाह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 5.44 बजे से 7.31 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 6.38 बजे से 7.31 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 12.00 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.47 बजे से 2.41 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.34 बजे से 4.28 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 2.07 बजे से 3.48 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.05 बजे से 10.46 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.33 बजे से 9.13 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.53 बजे से 5.32 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.53 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.33 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.46 बजे से 3.39 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 12.59 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 10.28 बजे से 11.57 बजे तक रहेगा। शिव का वास नंदी पर रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

Aaj Ka Panchang 4 August 2023: आज पुरुषोत्तम मास की गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त व योग

Aaj Ka Panchang, 3 August 2023: आज अधिक मास की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और उपाय

आज का पंचांग, 2 August 2023: आज लग रहा है पंचक काल, यहां पढ़ें शुभ व अशुभ मुहूर्त