Aaj Ka Panchang, 30 July 2023: आज पुरुषोत्‍तम मास का पहला प्रदोष व्रत, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 30 July 2023: आज पुरुषोत्‍तम मास का पहला प्रदोष व्रत, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 30 July 2023

Aaj ka Panchang 30 July 2023

Aaj ka Panchang, 30 July 2023: आज रविवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि है। पूरे दिन मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.50 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.16 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.20 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.43 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.25 बजे से 6.19 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सायं 5.25 बजे से 6.19 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.11 बजे से 11.06 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.48 बजे से 2.42 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.27 बजे से 2.08 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.32 बजे से 7.13 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.12 बजे से 10.52 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.14 बजे से 3.55 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.16 बजे से रात्रि 9.55 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 5.50 बजे से रात्रि 9.32 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग तथा रात्रि 9.32 बजे से अगले दिन सुबह 5.50 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.48 बजे से 3.41 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 1.00 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 3.41 बजे से 5.09 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

Aaj Ka Panchang, 29 July 2023: आज पद्मिनी एकादशी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

शनिवार को करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होते है शनिदेव, देखें क्या है खास

Aaj Ka Panchang 28 July: आज का पंचांग, जानें शुक्रवार की तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय