नवनिर्माण के 9 वर्ष: भयमुक्त और विकसित उत्तर प्रदेश की नई गाथा
A New Saga of a Fear-Free and Developed Uttar Pradesh
लखनऊ । A New Saga of a Fear-Free and Developed Uttar Pradesh, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों के संकलन ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ पुस्तक का बुधवार को लोक भवन में विमोचन किया। इस पुस्तक में वर्ष 2017 से 2026 तक की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों का संकलन है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर समारोह में पधारें लोगों को संबोधित किया और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नव निर्माण के नौ वर्षों के लिए आप सभी का धन्यवाद देता हूं और अभिनन्दन करता हूं। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं और हमने नौ लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ वर्षो में जो भी परिवर्तन हुआ है वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनप्रतिनिधियों के सेवा भाव से किये गए कार्यों व जनता जनार्दन के सहयोग का प्रतिफल है।
नौ वर्ष पहले उत्तरप्रदेश के कौन से कारक थे जिन कारणों से नौजवानों के सामने पहचान का संकट पैदा हुआ था, क्या कारण था सबसे उर्वर प्रदेश के होने के बावजूद हमारा अन्नदाता किसान आत्महत्या करता था। बेटी और व्यापारी को कोई सुरक्षा नहीं थी। यहां का नौजवान हताश था, नौकरी निकली नही महाभारत के सारे किरदार निकल पड़ते थे।
उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में बेहतर सुरक्षा का माहौल देने में सफल रहे हैं। हम इसको लगातार मजबूत करने में लगे हैं। जिसके कारण की सर्वांगीण विकास हो रहा है। 2017 से पहले सरकारी भर्तियां न के बराबर होती थीं, लेकिन हमने नौ वर्ष में नौ लाख से अधिक सरकारी भर्तियां कीं। इनमें भी दो लाख नौ हजार भर्तियां पुलिस में की गईं हैं। इन भर्तियों से हमने उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में युवाओं का पलायन रोकने में सफल रहे हैं।
नौ वर्ष में कोई दंगा नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार से त्यौहार शुरू हो रहे हैं। नौ वर्ष में कोई दंगा नहीं, कोई तनाव नहीं और कोई कर्फ्यू नहीं। ये है अच्छे लॉ एंड आर्डर का असर। सुरक्षा के मुद्दे पर आप याद करिए यही तो प्रदेश है कल से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है इस दौरान रमजान का महीना भी चल रहा है परसों अलविदा की नवाज होगी कल से त्यौहार है लोगों में खुशी है कि हमारा त्यौहार आ रहा है हम नवरात्रि के साथ जुड़ेंगे जगत जननी मां भगवती के उपासना के साथ जुड़ेंगे कोई भय नहीं कोई तनाव नहीं कोई अराजकता नहीं कोई व्यवस्था नहीं कोई कर्फ्यू नहीं है कोई देंगे का भय नहीं है।