एक प्रेमी जोड़ा, एक मर्डर और कई खुलासे, जाने क्या है राजा रघुवंशी मर्डर केस?

sonam raghuwanshi: इंदौर की नवविवाहिता सोनम रघुवंशी अब देशभर की सुर्खियों में हैं. शादी के महज 1 महीने भीतर मेघालय में पति की हत्या के आरोप में घिरी सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में अब जो खुलासे हो रहे हैं, उससे पूरा मामला और भी रोचक होता जा रहा है. खासकर, सोनम के प्रेमी राज कुशवाह के सामने आने के बाद तो यह कहानी और भी रोचक और चर्चित हो गई है। तो चलिए थोड़े विस्तार से इस कहानी पर नज़र डालते हैं।
सोनम और राज की प्रेम कहानी
जानकारी के मुताबिक, इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी की एक छोटी सी प्लाईवुड फैक्ट्री है,इसी फैक्ट्री में एक युवक राज कुशवाह काम करता था. वह उम्र में सोनम से करीब पांच साल छोटा है, लेकिन फैक्ट्री में सोनम का कई बार आना-जाना लगा रहता था। अकाउंट्स और स्टाफ मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियों को निभाने के बहाने वह ऑफिस आती थी. इसी दौरान राज कुशवाह और सोनम की नजदीकियां बढ़ीं. फैक्ट्री के कई लोगों ने भी दोनों को बात करते और हंसते एक साथ देखा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना आगे बढ़ जाएगा कि सोनम शादी के बाद अपने पति की जिंदगी से ही खिलवाड़ कर देगी। हालांकि पुलिस ने राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। जब मीडिया ने सोनम और राज के रिश्ते पर सवाल किए, तो उसके पिता देवी सिंह ने कहा, हां, राज को जानता हूं। वह मेरे पास काम करता है। लेकिन वह वही राज कुशवाह है यह कहना मुश्किल है।
हनीमून के दौरान हुई राजा की मौत
पूछताछ में यह भी सामने आया कि सोनम का इंदौर के ही रहने वाले राज कुशवाहा नामक युवक से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और इसी कारण से दोनों ने राजा की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियां अब दोनों के बीच की बातचीत, फोन कॉल और चैट्स की भी गहराई से जांच कर रही हैं।
टूरिस्ट गाइड की मदद से कई बातें आई सामने
पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आशंका है कि सोनम ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य भाड़े के हत्यारों की मदद से राजा की हत्या करवाई थी। इस केस में नया मोड़ तब आया जब एक टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को जानकारी दी कि जिस दिन दंपति लापता हुए, उस दिन उनके साथ तीन अन्य युवक भी थे। इस गाइड की गवाही के बाद ही पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ी और हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ।