वृंदावन में संतों का संगम: जगद्गुरु मलूकदास जयंती पर जुटेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी

वृंदावन में संतों का संगम: जगद्गुरु मलूकदास जयंती पर जुटेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी

A Confluence of Saints in Vrindavan

A Confluence of Saints in Vrindavan

वृंदावन। A Confluence of Saints in Vrindavan, जगद्गुरु संत मलूकदास का जयंती महोत्सव सात अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव में शामिल होने को संघ प्रमुख मोहन भागवत एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन आ रहे हैं।

संघ प्रमुख भागवत का वृंदावन में 15 दिनों में लगातार ये दूसरा दौरा होगा। जबकि वे किसी आश्रम के कार्यक्रम में शामिल होने को वृंदावन आ रहे हैं। इससे पहले वे 24 मार्च को रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में वृंदावन आए थे।

जगद्गरु मलूकदास के जयंती महोत्सव में शामिल होने आएंगे संघ प्रमुख व सीएम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सात अप्रैल को एकबार फिर वृंदावन आ रहे हैं। संघ प्रमुख भागवत की पंद्रह दिन में ये दूसरी वृंदावन यात्रा है। इससे पहले रुक्मिणी विहार में जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे थे। जबकि अब सात अप्रैल को जगद्गरु मलूकदास की जयंती पर वृंदावन आ रहे हैं।

संघ प्रमुख भागवत शीवट स्थित मलूक पीठ पहुंचेंगे

संघ प्रमुख भागवत सात अप्रैल को सुबह लगभग 9 बजे आकर वंशीवट स्थित मलूक पीठ पहुंचेंगे। जहां जगद्गुरु मलूकदास के समधिस्थल पर पूजन-अर्चन कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद संघ प्रमुख संतों, धर्माचार्यो का आशीर्वाद लेने के बाद सभा को संबोधित करेंगे।

जगद्गरु मलूक जयंती महोत्सव में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के बारे में मलूकपीठ आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार वे दोपहर ढाई बजे मलूकपीठ पहुंचेंगे और यहां जगद्गुरु मलूकपीठ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ मंदिर में दर्शन करेंगे। मलूक पीठ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पानीघाट स्थित पहाड़ी बाबा गोशाला में चल रह जगद्गरु मलूक जयंती महोत्सव में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे।

रंगजी मंदिर आ सकते हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात अप्रैल को वृंदावन आ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री जगद्गरु मलूकदास के जयंती महोत्सव में शामिल होने के साथ दक्षिण भारतीय परंपरा के रंगजी मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री के रंगजी मंदिर पहुंचने के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।