Two women MLAs including Aditi Singh join BJP

BJP में दो महिला विधायकों की एंट्री, Congress को झटका

Two women MLAs including Aditi Singh join BJP

Two women MLAs including Aditi Singh join BJP

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से नेता पार्टी बदल रहे हैं| बुधवार को बीजेपी में दो महिला विधायकों की एंट्री हुई है| कांग्रेस में रहकर रायबरेली से विधायक बनीं अदिति सिंह और बहुजन समाज ​पार्टी में रहकर आजमगढ़ सगड़ी से विधायक बनीं वंदना सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र ​देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा को ज्वाइन किया है| बतादें कि, अदिति सिंह का रुख कांग्रेस के प्रति बागी चल रहा था| अदिति सिंह का यूं बीजेपी में शामिल हो जाना कांग्रेस के लिए झटके की खबर है| वहीं, वंदना सिंह के तेवर भी बहुजन समाज ​पार्टी के प्रति बागी हो रखे थे|

इस मौके पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज दो लोकप्रिय विधायिकाएं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। एक अखिलेश यादव और डिम्पल को टक्कर देने के लिए और एक सोनिया-प्रियंका को टक्कर देने के लिए। दोनों दलित और शोषित लोगों के बीच में काम करती हैं|