Section 144 CrPC imposed in Mumbai due to Corona Omicron

कोरोना से दहशत: Omicron के चलते यहां धारा-144 लागू, पढ़ें रिपोर्ट

Section 144 CrPC imposed in Mumbai due to Corona Omicron

Section 144 CrPC imposed in Mumbai due to Corona Omicron

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया हैरान है और अब इसके नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने हड़कंप मचा दिया है| अबतक दुनिया के कई देशों में ओमीक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं| जिसमें भारत भी शामिल है| स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया था कि भारत में ओमीक्रॉन के अबतक 25 मामले पाए जा चुके हैं| वहीं, भारत में ओमीक्रॉन के मामलों की यह संख्या बढ़ती ही जा रही है| 

फिलहाल, इस वक्त बड़ी खबर महाराष्ट्र से है| यहां ओमीक्रॉन के चलते बड़ा कदम उठाया गया है| राज्य की राजधानी मुंबई में धारा-144 लागू कर दी गई है| मुंबई में धारा-144 11 से 12 दिसंबर तक लागू रहेगी| धारा-144 लागू करने के साथ ख़ास निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान कोई भी प्रदर्शन/मोर्चा/जुलूस और वाहन की रैली पर प्रतिबन्ध रहेगा| उल्लंघनकर्ताओं पर संबंधित धारा में कार्रवाई की जाएगी| बतादें कि, राज्य में अब तक कुल 17 ओमाइक्रोन मामले हैं|

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामले .....

बतादें कि, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,992 नए मामले आए, 9,265 लोगों की रिकवरी हुई और 393 लोगों की कोरोना से मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव का कहना है कि देश के कुल नए मामलों में से सबसे अधिक मामले केरल से दर्ज़ किए जा रहे हैं। देश में दो राज्य ऐसे हैं जहां 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। वह केरल और महाराष्ट्र हैं। 

कुल मामले: 3,46,82,736
सक्रिय मामले: 93,277
कुल रिकवरी: 3,41,14,331
कुल मौतें: 4,75,128
कुल वैक्सीनेशन: 1,31,99,92,482