Notorious crook of Jind killed in Delhi
BREAKING
हरियाणा में 6 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; रोहतक-कैथल के डिप्टी कमिशनर को अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए पूरी लिस्ट जेल से बाहर आए पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया; 7 महीनों बाद रिहाई, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक स्वागत में जुटे, मिठाई बंट रही उत्तराखंड में यात्रियों से भरी हिमाचल की बस खाई में गिरी; हादसा बहुत भीषण, कई यात्रियों की मौत होने की खबर, दोनों राज्यों के CM एक्टिव चंडीगढ़ में आंख मारने पर रु10 हजार का जुर्माना; महिला से छेड़छाड़ का दोषी मान कोर्ट ने शख्स को सिखाया सबक, इस शर्त पर छोड़ा प्रशाद में जानवरों की चर्बी की बात गलत साबित हुई कलयुग के साक्षात भगवान के साथ महा अपराध : टीटीडी पूर्व अध्यक्ष

जींद का कुख्यात बदमाश दिल्ली में ढेर

Jind-Badmas

Notorious crook of Jind killed in Delhi

सोनीपत/जींद। बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में जींद का कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ टाइगर मारा गया। दोनों ओर से करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। वहीं मुठभेड़ के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सुबह की सैर करने निकले लोग भी घरों में दुबक गए। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, रोहिणी से बेगमपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस यहां एक मुखबिर की इस सूचना पर घेराबंदी करने पहुंची थी कि कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ टाइगर यहां छिपा हुआ है। पुलिस ने बदमाश को घेर लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अुनसार, पुलिस ने दीपक को आत्मसमर्पण करने को कहा तो उसने गोली चला दी और भागने का प्रयास किया। इसी बीच दो पुलिस कर्मी उसे पकडऩे के लिए आगे आए तो उनको बदमाश ने गोली मार दी। गोली कॉन्स्टेबल सन्नी और विकास को लगी। दोनों ने बदमाश को भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान जींद हरियाणा के दीपक उर्फ टाइगर के तौर पर हुई।

रोहिणी इलाके में पिछले कुछ दिनों से चल रही गैंगवार के बाद कई बदमाश पुलिस के निशाने पर आ गए थे। पिछले दिनों केएन काटजू मार्ग पर गैंगवार में गैंगस्टर गोगी के गुर्गे दीपक उर्फ राधे की हत्या कर दी गई थी। इसमें भी टाइगर का नाम आया था। इससे पहले 2019 में रानीखेड़ा गैस गोदाम के पास हुई एक मुठभेड़ में भी वह शामिल रहा था।

दीपक उर्फ टाइगर पिछले कुछ वर्षों में खौफ का पर्याय बन गया था। वह हमेशा अपने पास पिस्तौल और गोलियां रखता था। बात-बात पर गोलियां चलाना उसकी आदत में शुमार था। पुलिस की मानें तो शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के दौरान उसकी ओर से 6 गोलियां पुलिस पर चलाई गईं। पुलिस की ओर से 9 गोलियां चलीं, जिनमें उसका काम तमाम हो गया। जब कॉन्स्टेबल सन्नी और विकास पकडऩे के लिए आगे बढ़े तो अचानक दीपक ने उन पर पास से गोली चला दी। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। घायल होने के बावजूद उन्होंने बदमाश पर गोली चलाई और उसे वहीं पर ढेर कर दिया। दोनों सड़क पर ही खून से लथपथ हालात में गिर गए। पुलिस टीम ने तुरंत दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद हालात स्थिर बताई।

दीपक के शव को बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजनों को आज ही सौंप दिया जाएगा।