Aaj Ka Panchang 22 June 2026: धूमावती जयंती पर बन रहे शुभ योग, जानें आज का पंचांग, राहुकाल और सभी राशियों का हाल
Today's Panchang (June 22, 2026)
Aaj ka panchang ,22 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी, धूमावती जयंती और सोमवार को है. मां धूमावती की आराधना वह लोग करते हैं जो मानसिक अशांति, भय, शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं. सोमवार के दिन बाबा भोलेनाथ को भांग और धतूरा अर्पित करें. मान्यता है इससे रोग, दोष, दरिद्रता से मुक्ति मिलती है.
22 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 22 June 2026)
- तिथि - अष्टमी (21 जून 2026, दोपहर 3.20 - 22 जून 2026, दोपहर 3.39)
- वार- सोमवार
- नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी
- योग- व्यतीपात, रवि योग
- सूर्योदय- सुबह 5.54
- सूर्यास्त- रात 07.13
- चंद्रोदय- दोपहर 12.50
- चंद्रोस्त- सुबह 12.34, 23 जून
- चंद्र राशि- कन्या
चौघड़िया मुहूर्त
- सुबह का चौघड़िया - सुबह 5.24 - सुबह 7.09
- शाम का चौघड़िया - रात 7.22 - रात 8.37
राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
- राहुकाल - सुबह 7.09 - सुबह 8.54
- यमगण्ड काल- सुबह 10.38 - दोपहर 12.23
- आडल योग - सुबह 10.22 - दोपहर 12.23
- गुलिक काल - दोपहर 2.08 - दोपहर 3.53
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 22 June 2026)
- सूर्य- मिथुन
- चंद्रमा - कन्या
- मंगल- मेष
- बुध- मिथुन
- गुरु- मिथुन
- शुक्र- मिथुन
- शनि- मीन
- राहु- कुंभ
- केतु- सिंह
22 जून 2026 का राशिफल
ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.
मेष (Aries)
पुरानी स्वास्थ्य समस्या में राहत मिल सकती है, बिजनेस में शुरुआती चुनौतियों के बावजूद आपकी योग्यता काम आएगी. ऑफिस में माहौल सकारात्मक रहेगा, परिवार के साथ समय बिताने और छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं.
वृषभ (Taurus)
पढ़ाई में फोकस बनाए रखें, करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और निवेश सोच-समझकर करें. नौकरी व दांपत्य जीवन में सुधार रहेगा, छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.
मिथुन (Gemini)
भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है, लेकिन व्यापार में भावनात्मक फैसलों से बचें. ऑफिस में दबाव बढ़ सकता है, पार्टनर से बहस से दूरी रखें.
कर्क (Cancer)
छोटे भाई-बहनों पर ध्यान दें, बिजनेस और नौकरी में मेहनत से सफलता मिलेगी. सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है, छात्रों को परीक्षा में अच्छे संकेत हैं.
सिंह (Leo)
पारिवारिक और संपत्ति संबंधी मामलों में समाधान मिलेगा, निवेश से पहले रिसर्च करें. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो अवसर मिल सकते हैं, छात्रों को प्रतियोगिता का दबाव महसूस होगा.
कन्या (Virgo)
आत्मविश्वास बढ़ेगा और बिजनेस में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. ऑफिस में सम्मान मिलेगा, लेकिन परिवार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें.
तुला (Libra)
नए लोगों पर भरोसा करने से बचें, बिजनेस में धैर्य और सावधानी जरूरी रहेगी. ऑफिस में काम पर नजर रहेगी, गुस्से और आलस्य पर नियंत्रण रखें.
वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक लाभ और करियर में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं. नई तकनीक अपनाएं, छात्रों को लक्ष्य पर अधिक फोकस करना होगा.
धनु (Sagittarius)
बुजुर्गों की सलाह करियर में मदद करेगी, बिजनेस में सफलता के अवसर मिलेंगे. नेटवर्किंग और सकारात्मक सोच से लाभ होगा, रिश्तों में संवाद बनाए रखें.
मकर (Capricorn)
सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी और रुके काम आगे बढ़ सकते हैं. ऑफिस राजनीति से दूर रहें, छात्रों और खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा रहेगा.
कुंभ (Aquarius)
काम में मन कम लग सकता है, बिजनेस यात्रा और बड़े एग्रीमेंट में सतर्क रहें. सेहत को प्राथमिकता दें और अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ें.
मीन (Pisces)
दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और बिजनेस में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नेटवर्किंग से करियर को फायदा होगा, वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें.
आज का उपाय
दुखों का निवारण के लिए इस दिन मां दुर्गा की पूजा करें और शिव जी पर भस्म अर्पित करें.