Couple had sex after killing woman

बेरहमियत की बेहद क्रूर तस्वीर: कपल ने पहले महिला को किया अधमरा, फिर जब वह तड़पने लगी तो उसकी टूटती सांसों के सामने किया SEX

Couple had sex after killing woman

Couple had sex after killing woman

आजकल जमाना भले ही बेहद आगे निकला रहा हो लेकिन इंसानियत बहुत-बहुत-बहुत पीछे छूटी जा रही है| इंसान अब क्रूर बन रहा है| उसे अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि कोई कितना दर्द में है और उसने अपने सामने वाले के साथ क्या किया है और क्या कर रहा है? फिलहाल, यह ज्ञान हम आपको ऐसी ही नहीं दे रहे हैं| ऐसा मंजर जब सामने आता है तो ऐसा ज्ञान अपने आप ही निकल पड़ता है| दरअसल, इंसान की क्रूरता उसकी बेरहमियत की एक ऐसी खबर आई है जो इंसानियत पर अभिशाप है|

क्या है पूरी खबर....

आपको बतादें कि, खबर अपने देश की नहीं है लेकिन अपने देश से भी कई बार ऐसी ख़बरें आती रहती हैं| अब जो खबर है वह अमेरिका से है| जहां एक कपल (Couple) ने पहले एक महिला को मौत के घाट उतारा और फिर इसके बाद वहीं मौके पर शारीरिक संबंध बनाने लगा| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल को गिरफ्त्तार कर लिया गया है| पुलिस के सामने कपल ने अपना जुर्म कबूला है और पूरी वारदात  की कहानी पुलिस को बताई है|

महिला के घर में दाखिल होकर ही उसे मारा....

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने बताया कि वह महिला के घर में पहले दाखिल हुए| इसके बाद वह उसके बैडरूम में पहुंचे| जहां महिला मौजूद थी| उन्होंने महिला पर लोहे की रॉड से वार करना शुरू कर दिया| जिसके बाद महिला अधमरी होकर जमीन पर गिर गई और तड़पते हुए अपनी आखिरी सांसे गिनने लगी| कपल ने फिर आगे जो बताया उसे सुनकर पुलिस वाले भी हिल गए| कपल ने बताया कि जब महिला मर रही थी तो उन्होंने उसके सामने ही सेक्स किया|

महिला का कीमती सामान भी चुराया....

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने महिला की हत्या करने के बाद जहां सेक्स किया तो वहीं महिला के घर से उसका कीमती सामान भी चुराया| हालांकि, कपल अपने इस पूरे जुर्म के बाद बच नहीं पाया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्या करने वाले कपल की पहचान 28 साल के निकोलस जॉनसन और 25 वर्षीय ब्रिनली डेनिसन के रूप में हुई है, जबकि मरने वाली महिला की उम्र 29 साल बताई जाती है| कपल ने महिला की हत्या को अंजाम इतने सनकपन  के साथ क्यों दिया, इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है|