Corona hit more in Chandigarh Sector-15

चंडीगढ़ सेक्टर-15 में कोरोना की ज्यादा मार

Corona

Corona hit more in Chandigarh Sector-15

चंडीगढ़। शहर में कोविड की तीसरी लहर में पहली बार सबसे ज्यादा कोविड केस एक दिन में सामने आने से सभी अगले व पिछले रिकार्ड टूट गए। शहर में बुधवार को 1114 नये कोविड केस सामने आए। ऐसे में शहर में कोविड एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 4808 हो गई है वहीं अब तक कोविड के मरीजों का आंकड़ा 71303 को पार कर गया है। शहर में प्रशासन की ओर से सख्ती बरतने व प्रतिबंध लगाने के बावजूद कोविड के मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। जिस गति से शहर में कोविड के मरीज सामने आ रहे हैं ऐसे में उनकी देखभाल करने के लिए कोविड केयर सेंटरों में बैड कम पडऩे की आशंका है हालांकि अभी तक स्थिति कंट्रोल में लग रही है। शहर में बुधवार को सैक्टर 15 में नये कोविड मरीजों को बम फूटा है। इस सैक्टर में एक दिन में 90 नये केस सामने आए हैं। मनीमाजरा में 83 नये केस सामने आए हैं। शहर के वीआईपी सैक्टरों में भी अब कोविड के नये केस सामने आने शुरू हो गए हैं।  वीआईपी सैक्टर 2 में 15, सैक्टर 5 में 12 केस,सैक्टर 7 में 22, सैक्टर 9 में 18,सैक्टर 10 में 11, सैक्टर 11,40,42 में 20,20,20 केस,सैक्टर 12 में 4, सैक्टर 14 में 7, सैक्टर 16,35,48में 17,17,17 केस, सैक्टर 18,24,37 में 24,24,24 केस सामने आए। सैक्टर19 में 24, सैक्टर 20 में 23, सैक्टर 21 में 22, सैक्टर 23 में 36, सैक्टर 22 व 32 में 21,21 केस,सैक्टर 26 व 43 में 14,14 केस,सैक्टर 44 व सैक्टर 38 वेस्ट में 16,16 केस, सैक्टर 38 में 40 केस सामने आए। इसके अलावा सैक्टर 45 व 46,धनास में 19,19,19 केस, पीजीआई कैंपस में 31 केस,डडडूमाजरा व खुडडा लाहौरा में 13,13,सैक्टर 9,49,41 में 18,18,18 केस सामने आए। किशनगढ़,सैक्टर 52,30,28 में 10,10,10,10 केस सामने आए। सैक्टर 50,51,56,मलोया,27 से 9,9,9,9,9 केस सामने आए। वहीं अन्य सैक्टरों से कहीं एक, तीन, चार, पांच केस सामने आए है। वहीं बुधवार को 229 मरीज कोविड से ठीक भी हुए हैं।

सीनियर सिटीजन को बूस्टर डोज एक दिन में 1204 ने लगवाई

शहर में 60 साल से ऊपर की उम्र वाले सीनियर सिटीजन को बुस्टर डोज बुधवार को 1204 लोगों को लगाई गई। वहीं हैल्थ केयर वर्करों को 1145 को व फ्रंटलाइन वर्करों को 554 को लगाई गई। इसके अलावा 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को आज 2388 को पहली कोवैक्सी की पहली डोज लगाई गई।