Chandigarh Woman Dead Body Found in Nude Condition
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

चंडीगढ़ से सनसनीखेज खबर: नग्न हालत में मिला महिला का शव, घर से निकली तो फिर वापिस नहीं लौट पाई

 Chandigarh Woman Dead Body Found in Nude Condition

Chandigarh Woman Dead Body Found in Nude Condition

Chandigarh Woman Dead Body Found in Nude Condition : चंडीगढ़ से इस वक्त एक बेहद ही सनसनीखेज खबर सामने आई है| शहर में एक महिला का शव बरामद किया गया है| गौर करने वाली बात यह है कि महिला के शरीर पर कपड़े नहीं मिले है| नग्न हालत में उसका शव पाया गया है| वहीं, चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कुलदीप चहल ने इस पूरे मामले का स्वता संज्ञान लिया है| एसएसपी कुलदीप चहल सहित चंडीगढ़ पुलिस के अन्य अधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची है| महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही मामले में गहनता से आगे की जांच शुरू कर दी गई है| महिला की उम्र 40 साल के करीब बताई जाती है|

घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ा था शव  ....

बतादें कि, यह पूरा मामला मलोया थाना क्षेत्र का है| जहां घर से कुछ ही दूरी पर महिला का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ था| यह बात बेहद हैरान करती है कि घर के पास ही नग्न हालत में महिला का शव कैसे? बताते हैं कि, महिला अपने परिवार के साथ रह रही थी और वह सब्जी बेचने का करती थी| बताया जाता है कि महिला अपने पति के साथ बाजार से कुछ सामन लेने निकली हुई थी मगर पति को कुछ काम आ जाने से महिला अकेले ही घर वापिस आ रही थी| लेकिन महिला का घर पहुंचना न हो पाया| वह घर पहुंची ही नहीं| जिसके बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी| महिला की खोजबीन चल ही रही थी कि बुधवार सुबह एक राहगीर ने झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा| जो कि इस महिला का ही निकला| महिला का शव मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया| आसपास के लोगों के पास सूचना पहुंची लोग मौके पर इक्क्ठे होने लगे| इधर, इस बारे में जब सूचना पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया| स्थानीय पुलिस टीम समेत चंडीगढ़ पुलिस के कई बड़े आलाधिकारियों का मौके पर पहुंचना हुआ|

नग्न हालत से ऐसी आशंका?

महिला का शव नग्न हालत में पाया गया है| ऐसे में एक बड़ी आशंका यह जताई जा रही है कि कहीं महिला के साथ कुछ गलत काम तो नहीं किया गया है| खैर अभी कुछ सपष्ट कहा नहीं जा सकता| महिला की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम होने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी| फिलहाल, इस मामले से जुड़ा जैसे ही कोई और अपडेट मिलता है| हम आपतक तत्काल पहुचायेंगे| बस बने रहिये अर्थ प्रकाश के साथ .......

REPORT - RANJEET SHAMMI