BJP and BSP MLAs join SP in UP

UP की राजनीति से बड़ी खबर: BJP और BSP दोनों को झटका, 7 विधायक सपा में शामिल

BJP and BSP MLAs join SP in UP

BJP and BSP MLAs join SP in UP

BJP and BSP MLAs join SP in UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और इससे पहले यह देखा जा रहा है कि यहां नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी का रुख कर रहे हैं| शनिवार को BJP और BSP दोनों के लिए झटके की खबर सामने आई| दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से निष्कासित 6 विधायकों ने सपा का दामन थाम लिया। वहीं, इन विधायकों के अलावा बीजेपी के एक विधायक ने भी अखिलेश यादव की पार्टी सपा में एंट्री ले ली| अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सभी 7 विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया|

अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज ....

इस बीच अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज भी कसा| सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इतनी दुखी है कि आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। भाजपा परिवार... भागता परिवार दिखाई देगा|

बसपा के निष्कासित छह विधायक जो सपा में शामिल हुए....

हरगोविंद भार्गव, मुजतबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद, असलम राइनी, सुषमा पटेल, असलम चौधरी|

बीजेपी विधायक की सपा में एंट्री ...

सीतापुर सदर से भाजपा विधायक राकेश राठौर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।