दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला इमारत में आग से 9 की मौत, कई सुरक्षित बचाए गए

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला इमारत में आग से 9 की मौत, कई सुरक्षित बचाए गए

Tragic Incident in Delhi Vivek Vihar

Tragic Incident in Delhi's Vivek Vihar

 नई दिल्ली। Tragic Incident in Delhi's Vivek Vihar, दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर व धुएं से दम घुटने से नौ लोगों की मौत हो गई। 15 लोगों को दमकल ने सुरक्षित बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची दकमल की 15 गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। शुरुआत में दमकल का कहना है कि शॉट-सर्किट से आग लगी है।

शाहदरा जिले के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह-सुबह हमें आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि यहां से नौ लाशें मिली हैं। हम अभी भी खोज कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 08.40.19

इसी बिल्डिंग में लगी है आग। 

आज तड़के करीब 4 बजे मिली सूचना

आज तड़के सुबह करीब 03:48 बजे विवेक विहार पुलिस स्टेशन में आग लगने की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही एसएचओ विवेक विहार और एसीपी विवेक विहार के साथ पुलिस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और क्राइम टीम भी विवेक विहार फेज-I के कैंपस नंबर B-13 में मौके पर पहुंची।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 08.40.19 (1)

दमकल की टीम को मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तीसरे और चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट्स में आग लगी हुई है। बचाव और आग बुझाने के काम के दौरान बिल्डिंग से 10/15 लोगों को बचाया गया, जिनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल ले जाया गया।

डीडीएमए स्टाफ, ट्रैफिक अधिकारियों और लोकल पुलिस के साथ 15 फायर टेंडर मौके पर थे। वहीं, शुरुआती जांच में पता चला कि उस आग की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है। मौके पर आगे की जांच और राहत-बचाव कार्य जारी है।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 08.40.19 (2)