पंचकूला में 6 अतिसंवेदनशील बूथ, डीसी ने की जांच
6 Highly Sensitive Booths in Panchkula
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्राॅग रूम का किया निरीक्षण
अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
पंचकूला, 5 मई। 6 Highly Sensitive Booths in Panchkula: नगर निगम चुनाव 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरी टीम के साथ अति संवेदनशील पोलिंग बूथ राजीव काॅलोनी, इंदिरा काॅलोनी, सेक्टर-17, बूढनपुर, खडक मंगोली व जनैंद्र पब्लिक स्कूल सेक्टर-1 में जाकर इन पोलिंग स्टेशनों का बारिकी से निरीक्षण किया व पुलिस उपायुक्त को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा के साथ डीसीपी सृष्टि गुप्ता व आरओ एवं एसडीएम कालका संयम गर्ग भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों से सख्ती से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने की भी अपील की। इस अवसर पर चुनाव कानूनगो कुलदीप व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व चुनाव शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय-सेक्टर-14 में स्थित स्ट्राॅग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान चुनाव में प्रयोग में आने वाली ईवीएम मशीनों का भी उपायुक्त ने बारिकी से निरीक्षण किया।