पंजाब में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, मंत्री संजीव अरोड़ा के घर के बाहर 4000 कर्मियों का रोष मार्च
- By Gaurav --
- Saturday, 28 Mar, 2026
4,000 Power Employees Protest Outside
Ludhiana में पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने बड़ा प्रदर्शन किया। Power Sector Joint Action Committee के आह्वान पर प्रदेश भर से करीब 4000 बिजली कर्मचारी, इंजीनियर और पेंशनर लुधियाना पहुंचे और Sanjeev Arora के आवास के बाहर रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी शहर में करीब चार घंटे तक रोष मार्च निकालेंगे, जिससे कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
कर्मचारियों में क्यों है नाराजगी
आंदोलन की रणनीति Sarabha Nagar स्थित सेंट्रल जोन के चीफ इंजीनियर कार्यालय में हुई बैठक में तय की गई थी। यूनियन नेताओं का आरोप है कि बिजली विभाग की कीमती जमीनों को बेचा जा रहा है, जिसे कर्मचारी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे।
बिजली संशोधन बिल पर भी विरोध
कर्मचारियों ने प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल-2025 को लेकर भी सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उनका कहना है कि Rupnagar में 800-800 मेगावाट की दो नई यूनिट लगाने के प्रोजेक्ट में जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे विभाग और कर्मचारियों दोनों को नुकसान हो रहा है।
यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।