राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 31 विधायक शिमला पहुंचे, क्रॉस वोटिंग की आशंका

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 31 विधायक शिमला पहुंचे, क्रॉस वोटिंग की आशंका

31 Congress MLAs Arrive in Shimla

31 Congress MLAs Arrive in Shimla

शिमला। हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग की आशंका के चलते कांग्रेस के 31 विधायकों शिमला लाया गया हैं।

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ सभी विधायक देर शाम करीब 8:10 बजे कुफरी स्थित होटल ट्विन टावर पहुंचे। जबकि कुछ नेता होटल रेडिसन गए हैं। दो पुलिस एस्कॉर्ट वाहनों के बीच दो अरबेनिया (टेंपो ट्रेवलर) सहित कुल 10 वीआइपी गाड़ियाें में विधायक व कुछ अन्य कांग्रेस नेता शिमला पहुंचे।

ठियोग के कांग्रेस नेता भी मौजूद

दोंनो होटलो के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। पहले से ही पुलिस बल को तैनात किया गया था। हरियाणा राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को है। इसलिए उसी दिन सुबह के समय विधायक वापस चंडीगढ़ जाएंगे। सूत्रों के अनुसार हिमाचल कांग्रेस के कुछ नेता पहले ही होटल पहुंच कर व्यवस्था को देख रहे थे। ठियोग के कांग्रेस नेता भी मौके पर मौजूद थे।

क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर

कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन दोनों बड़े नेताओं की जिम्मेदारी होगी कि राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी के विधायक क्रॉस वोटिंग न कर सकें। पिछले दो राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रास वोटिंग की जाती रही है।