2023 में 2253 सडक़ हादसे, 889 मौतें, प्रदेश में एक साल में ही एचआरटीसी की 65 बसें दुर्घटनाग्रस्त

2023 में 2253 सडक़ हादसे, 889 मौतें, प्रदेश में एक साल में ही एचआरटीसी की 65 बसें दुर्घटनाग्रस्त

2253 road accidents

2253 road accidents

2253 road accidents: हिमाचल को सडक़ सुरक्षा के मामले में ज्यादा गंभीरता से काम करने की जरूरत है। हिमाचल में कोरोना के बाद सडक़ हादसों में फिर से इजाफा हुआ है। साल 2023 में राज्य में 2253 सडक़ दुर्घटनाएं हुई। इनमें 3304 लोग घायल हुए, जबकि चार लोगों को स्थायी दिव्यांगता हो गई। 889 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। साल 2023 में ही हिमाचल पथ परिवहन निगम की भी 65 बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। ज्यादातर हादसों में कारण मानवीय भूल को ही बताया है। ये आंकड़े हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार की ओर से रखे गए हैं। भाजपा विधायक डा. जनक राज ने साल 2023 में हुई सडक़ दुर्घटनाओं को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने सडक़ दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले और घायल लोगों की भी जानकारी मांगी थी।

इसके अलावा विपक्ष के सदस्य ने जिलावार एसडीआरएफ धन व्यय की जानकारी भी देने के लिए कहा था। राज्य सरकार की ओर से एसडीआरएफ की ओर से संबंधित जिला उपायुक्तों के माध्यम से खर्च हुई राशि का ब्यौरा दिया है। हिमाचल प्रदेश में एसडीआरएफ के तहत 41 लाख 10 हजार 800 रुपए की राशि खर्च हुई है। इसमें बिलासपुर में 3 लाख 4 हजार 800 रुपए, चंबा में 3 लाख 99 हजार 200 रुपए, हमीरपुर में 88 हजार रुपए, किन्नौर में 1.20 लाख, कुल्लू में 27 हजार, लाहुल-स्पीति में एक 13.3 लाख, मंडी में 1.74 लाख रुपए, शिमला में 8.30 लाख रुपए सिरमौर में 31 हजार रुपए, सोलन में 2.55 लाख और ऊना में 5.78 लाख रुपए की राशि खर्च हुई।

बजट सत्र के दौरान बोले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान, सीमेंट प्लांट नीलामी का तरीका बदलेगी सरकार
शिक्षण संस्थानों की एनुअल रैकिंग पर मिलेगी ग्रांट; CM बोले, क्वालिटी एजुकेशन पर जोर दे रही प्रदेश सरकार