उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत: 114 टाउनशिप, रोजगार मिशन और सेमीकंडक्टर हब की ओर बढ़ते कदम

उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत: 114 टाउनशिप, रोजगार मिशन और सेमीकंडक्टर हब की ओर बढ़ते कदम

A New Chapter of Development in Uttar Pradesh

A New Chapter of Development in Uttar Pradesh

A New Chapter of Development in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लोगों की आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए 114 टाउनशिप बसाने का खाका तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 टाउनशिप बसाने का लक्ष्य दिया था। इस क्रम में आवास विभाग शहरवार 114 नई टाउनशिप बसाने जा रहा है, जिससे लोगों की आवासीय जरूरतें पूरी हो सकें। बताया जा रहा है कि नई टाउनशिप में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। बिजली के तार भूमिगत किए जाएंगे। पार्क के साथ पाथवे भी बनाए जाएंगे।

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में तेजी से आबादी बढ़ रही है। इसके चलते शहर के आसपास के गांवों में प्रॉपर्टी डीलर अवैध रूप से प्लाटिंग कर कॉलोनियां बसा रहे हैं। शहरों के विकास का स्वरूप इससे बिगड़ रहा है। आए दिन प्राधिकरण और स्थानीय निकायों के स्तर पर विधिक कार्रवाई के चलते विवाद सामने आते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में 100 नई टाउनशिप बसाने का निर्देश आवास विभाग को दिया था। इसके आधार पर शहरों में टाउनशिप बसाने के लिए विकास प्राधिकरणों से प्रस्ताव मांगे गए थे। आवास विभाग को मिली रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेशभर के विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद द्वारा 114 टाउनशिप बसाने का प्रस्ताव दिया गया है। शहरों में आबादी के हिसाब से टाउनशिप का प्रस्ताव है।

जी राम जी पर खर्च होगा करीब 40 प्रतिशत बजट

मनरेगा की जगह लेने वाली विकसित भारत रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) को इस साल ग्रामीण विकास विभाग को जारी कुल बजट में सबसे अधिक हिस्सा मिला है। विभाग के बजट का 40 प्रतिशत इसके लिए तय है। 'पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च' की ओर से जारी रिपोर्ट में ग्रामीण विकास विभाग को जारी बजट का विश्लेषण है। राम जी के लिए बजट में 95,692 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

यीडा क्षेत्र में सेमीकंडक्टर संयंत्र का शिलान्यास 21 को

यूपी देश के सेमीकंडक्टर केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में 21 फरवरी को ऐतिहासिक कदम उठाया जाएगा। गौतमबुद्धनगर के यीडा क्षेत्र में इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के सेमीकंडक्टर संयंत्र का शिलान्यास होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन को संबोधित करने के दौरान की।

यह संयुक्त उद्यम एचसीएल ग्रुप और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप द्वारा स्थापित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव परियोजना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। यीडा क्षेत्र के सेक्टर 28 में 48 एकड़ भूमि पर होने जा रहा शिलान्यास कार्यक्रम उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।