बाराबंकी: रायबरेली में 108 किलोग्राम गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बाराबंकी: रायबरेली में 108 किलोग्राम गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

108 kg of ganja recovered in Rae Bareli

108 kg of ganja recovered in Rae Bareli

बाराबंकी। एएनटीएफ बाराबंकी की टीम ने रायबरेली ऊंचाहार में 108.410 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बाराबंकी के प्रभारी निरीक्षक आयनुद्दीन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में घुरवारा थाना डलमऊ के सर्वेश जायसवाल, पनवारी थाना ऊंचाहार के प्रिंस यादव व भागीपुर थाना ऊंचाहार रायबरेली के अंकित सिंह शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से क्या-क्या मिला?

स्थानीय टीम के साथ 19 फरवरी को अंकित ढाबा से करीब 20 मीटर आगे बहदग्राम सराय तुलाराम, ऊंचाहार-रायबरेली रोड पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से एक स्कार्पियो कार, दो एंड्रायड मोबाइल, एक एप्पल आईफोन व 5,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे इलाहाबाद निवासी एक व्यक्ति से गांजा थोक में खरीदकर फुटकर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। घटना के समय भी वे ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी एएनटीएफ टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

थाना ऊंचाहार में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आइनुद्दिन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जल्द ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।