10 year record of pilgrims broken in Amarnath Yatra

तमाम दिक्कतों को सहते भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर ही गए, अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

10 year record of pilgrims broken in Amarnath Yatra

10 year record of pilgrims broken in Amarnath Yatra

जम्मू-कश्मीर: इस साल मौसम की तमाम दिक्कतों के बावजूद श्री अमरनाथ यात्रा का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यात्रा के 32 दिन पूरे होने के बाद पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 4.14 लाख हो गई है। 2014 के बाद यह पहली बार है कि यात्रियों की संख्या 4 लाख से अधिक हो गई है। इससे पहले 2014 में यात्रियों की संख्या 3.72 लाख थी। 

2013 में 3,53,969, 2014 में 3,52,909, 2015 में 3,52,771, 2018 में 2,65,003, 2018 में 2,65,003 और 2019 में 3,42,883 यात्रियों ने सफर किया। श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। कड़ी सुरक्षा के बीच 1,198 तीर्थयात्रियों का 32वां जत्था गुरुवार को जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। गुरुवार तड़के भगवती नगर शिविर से निकलने वाले 1,198 तीर्थयात्रियों में 1,023 पुरुष, 116 महिलाएं, 58 साधु और एक बच्चा शामिल थे। ये सभी 43 गाड़ियों के काफिले में बालटाल और पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए। यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद यात्रा रद्द कर दी गई थी और उसके बाद तीर्थयात्रियों की संख्या कम हो रही थी, लेकिन इस बार केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और अच्छे इंतजामों के कारण यात्रा में तेजी आई है। श्राइन बोर्ड की यह यात्रा राखी के दिन तक जारी रहेगी और इस दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या में नया रिकॉर्ड बन सकता है।