जब अशोक कुमार की पत्नी को लगी थी शराब पीने की लत
.jpg)
ashok kumar love story: अशोक कुमार, हिंदी सिनेमा का वह नाम है जिन्होंने अपने जीवन में खूब शान, शोहरत, पैसे और खूब नाम कमाए हैं। इनकी एक्टिंग की पूरी दुनिया दीवानी थी कई लड़कियां इन पर मरती थी लेकिन असल जिंदगी में अशोक कुमार बिल्कुल अकेले थे। तो चलिए आज हम आपको अशोक कुमार के जीवन का एक ऐसा किस्सा सुनाते हैं, जिसे सुनकर अशोक कुमार के प्रति आपकी हमदर्दी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।।
शोभा देवी को थी शराब की लत
शोभा देवी अशोक कुमार की पत्नी थी। अशोक कुमार अपने इंटरव्यू में बताते हैं कि उनकी अरेंज मैरिज हुई थी लेकिन वह अपनी पत्नी शोभा देवी से बहुत प्यार करते थे। शादी के कुछ सालों के बाद शोभा देवी को शराब की ऐसी लत लगी की जिससे अशोक कुमार परेशान रहने लगे। शोभा देवी हर शाम नशे में धुत रहने लगी और अशोक कुमार शोभा देवी के इस नशे की आदत से परेशान और काफी अकेला महसूस करने लगे। अशोक कुमार एक किस्सा बताते हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी को ₹200000 दिए थे संभाल कर रखने के लिए लेकिन जब अशोक कुमार ने दोबारा वह पैसे मांगे तो शोभा देवी नशे की हालत में पैसों के बारे में भूल चुकी थी। इस घटना के कारण अशोक कुमार को काफी नुकसान हुआ और काफी बेज्जती भी झेलनी पड़ी।
कभी नहीं छोड़ा साथ
अशोक कुमार बताते हैं की शोभा देवी के नशे की लत इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि बिल्कुल आप ऐसे बाहर रहने लगीं l अशोक कुमार ने कई बार शोभा देवी को छोड़ने का सोचा लेकिन उनका रिश्ता ऐसा था कि वह एक दूसरे को छोड़ नहीं पाए। अंत में 1986 में शादी की 50वीं सालगिरह के 2 दिन पहले शोभा देवी अस्पताल के बिस्तर में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद अशोक कुमार पूरी तरह से तन्हा हो चुके थे वह अपनी पत्नी की इस हालत को देख नहीं पाए और इसलिए वह उनकी अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचे। कई बार बाहर से जो जिंदगी देखने में बड़ी खूबसूरत लगती है अंदर से वह इतनी खोखली होती है। अशोक कुमार की कहानी हमें इस दुनिया की खूबसूरती को और हमारे पास जो कुछ भी है उसे संजोग कर रखना सिखाती है।