झटका: इस कांग्रेस विधायक ने छोड़ी पार्टी, अब BJP में आगे का सफर

झटका: इस कांग्रेस विधायक ने छोड़ी पार्टी

Congress MLA Join BJP : वैसे एक पार्टी से दूसरी पार्टी में नेताओं का आना-जाना लगा रहता है| लेकिन जब चुनाव नजदीक होता है तो फिर इस प्रक्रिया में कुछ ज्यादा ही तेजी देखने को मिलती है| फिलहाल, खबर उत्तराखंड की राजनीति से सामने आई है| यहां कांग्रेस के कुनबे से एक नेता कम हो गया है यानि कांग्रेस एक नेता ने पार्टी छोड़ दी है और अब भाजपा में एंट्री ले ली है|

बतादें कि, कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले नेता का नाम राजकुमार है| राजकुमार कांग्रेस पार्टी में रहते हुए पुरोला से विधायक चुने गए थे| लेकिन अब जब फिर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है तो ऐसे में राजकुमार कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं| विधायक राजकुमार ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा पार्टी ज्वाइन की| इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।