विवाद के चलते पत्‍नी को मारी गोली, हालत गंभीर

विवाद के चलते पत्‍नी को मारी गोली, हालत गंभीर

Wife shot due to dispute

विवाद के चलते पत्‍नी को मारी गोली, हालत गंभीर

बिजनौर। धनौरी कुंवर में परिवार की एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। दो गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। आरोपित अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को अपने रास्ते से हटाना चाहता था।

यह है मामला

कोतवाली शहर बिजनौर क्षेत्र के गांव फरीदपुर दर्गों निवासी अन्नू पत्नी शेर सिंह का विवाह आठ वर्ष पूर्व थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धनौरी कुंवर में योगेश कुमार पुत्र अजयपाल के साथ था। कुछ समय से योगेश और अन्नू में मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार सुबह योगेश की सात साल की बेटी स्कूल गई थी, जबकि मां घेर में थी। इसी बीच दंपती में विवाद बढ़ गया। योगेश ने तमंचे निकालकर बरामदे में बर्तन मांज रही अन्नू को दो गोली मार दी। एक गोली बाएं कंधे और दूसरी दाहिने हाथ में लगी है। गोली लगने से अन्नू गंभीर रूप से घायल हो गई। फायरिंग की आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोग एकत्र हो एकत्र हो गए। सूचना थाना प्रभारी हरीश चंद्र जोशी और अकराबाद चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह मौके पर पहुंच गए। स्वजन ने घायल को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूचना पर एसपी देहात रामअर्ज और सीओ सुमित शुक्ला मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल महिला के पिता की तहरीर पर आरोपित पति योगेश के के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के पिता का आरोप है कि आरोपित योगेश के भाई की मौत हो चुकी है। योगेश का अपनी परिवार की एक महिला से अवैध संबंध है। अन्नू इसका विरोध करती थी, इसलिए योगेश अन्नू को रास्ते से हटाना चाहता था। दोनों गोली महिला के शरीर में धंस गई है। ऑपरेशन से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी देहात ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित की तलाश कर रही है।

मजिस्ट्रेट ने लिए अस्पताल में बयान

बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अन्नू की हालत स्थिर बनी हुई है। मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में महिला के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने भी महिला से बातचीत की। पीड़िता का कहना है कि पति अवैध संबंध के चलते उसे अपने रास्ते से हटाना चाहता था।