पंजाब में महिलाओं की होगी बल्ले-बल्ले: भगवंत मान सरकार जल्द ही खाते में डालने जा रही 1-1 हजार रुपए, इस मंत्री का दावा

पंजाब में महिलाओं की होगी बल्ले-बल्ले: भगवंत मान सरकार जल्द ही खाते में डालने जा रही 1-1 हजार रुपए, इस मंत्री का दावा

When will the Bhagwant Mann government give 1000 rupees to the women of Punjab?

When will the Bhagwant Mann government give 1000 rupees to the women of Punjab?

Punjab News: पंजाब की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है| जिसे जानकार वह खुश हो जाएंगी, क्योंकि अब जल्द ही उनकी बल्ले-बल्ले होने वाली है| दरअसल, भगवंत मान सरकार में सामजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ बलजीत कौर ने बड़ा बयान दिया है|

यह भी पढ़ें - BJP महिला नेता की लटकती लाश मिली: मौत से पहले फेसबुक पर लिखा- 'घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से डरना चाहिए'

 

डॉ बलजीत कौर ने कहा कि भगवंत मान सरकार को अपने सारे वादे याद हैं और वह उन्हें पूरा करेगी| पंजाब की महिलाओं से जो 1-1 हजार रुपए देने वाली बात कही गई थी| उस बात पे भी अमल किया जाएगा| डॉ बलजीत कौर ने कहा कि जल्द ही भगवंत मान सरकार महिलाओं को 1-1 हजार देना शुरू करेगी| बलजीत कौर ने कहा कि पूरी कोशिश है कि यह वादा अगले एक-दो महीने में पूरा कर दिया जाए|

विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने किया था ऐलान...

बतादें कि, आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब की महिलाओं को पैसे देने का ऐलान किया था| केजरीवाल ने कहा था कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो पंजाब में 18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने 1000 रूपए दिए जायेंगे और ये पैसे सीधे उनके खाते में आया करेंगे| केजरीवाल का कहना था कि अगर किसी परिवार में 3 महिला सदस्य हैं यानि बेटी, बहू और सास तो प्रत्येक को 1000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं को जो पेंशन राशि मिल रही है उसके अलावा उन्हें ये 1000 रूपए भी दिए जाएंगे|

केजरीवाल ने कहा था कि आज के समय में पैसा बहुत बड़ी ताकत है और यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाएगा| क्योंकि महिलाओं की कई जरूरते होती हैं बच्चों से जुड़ी हुई, खुद से जुड़ हुई और इन जरूरतों को पूरा करने के लिए वह पति का मुंह देखती हैं| लेकिन आप की सरकार बनने पर उन्हें छोटी-छोटी ऐसी जरूरतों के लिए किसी का मुंह नहीं देखना पड़ेगा|  बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सीएम भगवंत मान कई बड़े-बड़े फैसले ले चुके हैं| मान के बड़े-बड़े ऐलान सामने आ रहे हैं|