धोनी ने छोड़ी कप्तानी तो रोहित शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ हिटमैन का पोस्ट

धोनी ने छोड़ी कप्तानी तो रोहित शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ हिटमैन का पोस्ट

Rohit Sharma Reaction on MS Dhoni

Rohit Sharma Reaction on MS Dhoni

Rohit Sharma Reaction on MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की बात की जाए तो रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है. रोहित ने मुंबई इंडियंस (MI) और धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में 5-5 बार चैंपियन बनाया है. मगर IPL 2024 में जैसे एक युग का अंत हो गया है, क्योंकि एक तरफ मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई है. दूसरी ओर एमएस धोनी ने भी चेन्नई की कप्तानी छोड़कर टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में दे दी है. अब रोहित ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी अपडेट की है, जिसमें उन्होंने धोनी के कप्तानी छोड़ देने के संबंध में दिल छू लेने वाला इमोजी शेयर किया है.

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर वो तस्वीर साझा की है, जिसमें वो एमएस धोनी के साथ हाथ मिला रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हाथ मिलाने वाला इमोजी भी साझा किया है. इन दोनों खिलाड़ियों का कप्तानी में सफर शानदार रहा है, लेकिन उनके फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर यह हो सकती है कि कप्तानी छोड़ने के बाद भी रोहित और धोनी खेलते हुए नजर आएंगे. मगर इससे ये संकेत भी मिल रहे हैं कि खासतौर पर धोनी शायद अगले सीजन क्रिकेट को अलविदा भी कह सकते हैं और शायद इसी कारण उन्होंने कप्तानी का भार गायकवाड़ के हाथों में सौंप दिया है.

CSK और MI को बनाया 5 बार चैंपियन

CSK की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में अपनी टीम को चैंपियन बनाया है. आगामी सीजन में यह देखने योग्य बात होगी कि CSK का हिस्सा रहते धोनी छठी ट्रॉफी जीत पाते हैं या नहीं. दूसरी ओर रोहित शर्मा ने कप्तान रहते साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया था.