What are the differences between hotels and homestay

घूमने जाना है और बजट है कम, तो यहां जानें Homestay और Hotel में कौन सी जगह ठहरने के लिए है बढ़िया 

Hotel vs Homestay

What are the differences between hotels and homestay

Homestay And Hotel: अक्सर लोग जब भी कहीं घूमने जाते है फिर चाहे पहाड़ों में जाएं या रेगिस्तान जैसे इलाकों में जाएं, सब की कोशिश यही होती है कि सस्ता और किफायती होटल या होमस्टे मिले जहां वह आराम से रह सके, और अगर उन्हें उनके बजट के मुताबिक होमस्टे और होटल मिल जाता है तो उनके लिए घूमने का भी मजा बढ़ जाता है। अब आपको होमस्टे और होटल के बीच क्या अंतर होता है और कौन सा ऑप्शन सस्ता है के बारे में बताएंगे। 

अब ये जानते है कि होटल क्या होता ?
होटल के बारे में लगभग सभी लोग जानते होंगे, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होमस्टे से यह कुछ अलग होता है। होटल में एक नहीं, बल्कि कई तरीके की सर्विसेज दी जाती हैं। जैसे कि आप किसी होटल में ठहरते हैं तो आपको हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी की सुविधा, रूम सर्विस की सुविधा आदि की सुविधाएं होती हैं। होटल में इन सुविधाओं के अलावा पूल, फिटनेस सेंटर, गेम्स प्लेस के अलावा होटल में रेस्टोरेंट भी होते हैं। एक तरह से किसी भी होटल में आपको 24 घंटे सुविधाएं मिलती रहती हैं। आप कभी भी कॉल करके रूम सर्विस से कुछ भी खाने-पीने की चीजें मंगवा भी सकते हैं। होटल में आप कभी भी चेक इन या फिर चेक आउट कर सकते हैं। 

Best 18 Luxury Hill Resorts in India | Indian Visit Blog

अब ये जानते है कि होमस्टे क्या होता है?
होटल की तरह होमस्टे में भी आप आसानी से ठहर सकते हैं, लेकिन यहां मिलने वाली सुविधाएं कम हो सकती हैं। कई होमस्टे में चाय, कॉफ़ी खुद से बना सकते हैं। होमस्टे में कई बार खुद से कुछ फास्ट फूड बनाने की भी सुविधा होती है। अगर होमस्टे का मालिक चाहें तो फास्ट फूड बनाने के लिए कॉफ़ी, चाय बर्तन आदि सभी दे सकता है। हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में मौजूद कई होमस्टे में ये सभी सुविधाएं सैलानियों को दी जाती हैं। एक तरह से घर से दूर भी आप आसानी से अपने लिए कुछ बना सकते हैं। कुल मिलाकर घर से किसी स्थान पर घूमने के बाद भी होमस्टे आपके लिए घर की तरह होता है।

Homestay owners in hills form association - Telegraph India

बेड का होता है अंतर?
होटल या होमस्टे में दोनों सुविधाएं अलग-अलग होती है। होटल में एक कमरे में एक या दो से अधिक बेड मौजूद नहीं होते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई होमस्टे में एक कमरे में तीन से चार बेड लगी होती है। कई जगह होमस्टे में रूम भी शेयर करना होता है हालांकि, बेड शेयर नहीं करनी होती है। इसलिए लगभग हर होमस्टे में लॉकर की सुविधा होती है जहां सैलानी सामान को सुरक्षित रख सकें। हालांकि, किसी-किसी होमस्टे में कमरे भी अलग-अलग होते हैं।  

What Are Different Bed Sizes In Hotels? - Understanding Bed Sizes

घर पर बना खाना
होटल में आपको लगभग वहीं सेम मेन्यू और डिश मिलते हैं, जो आपको कहीं भी उपलब्ध हो सकते हैं। साथ ही ये काफी महंगे और अनहेल्दी भी होते हैं। दूसरी ओर होमस्टे का एक और स्पष्ट लाभ है आपको घर का बना खाना मिलत है। कुछ होम स्टे में घर के मालिक भी पहले से रह रहे होते हैं और इस तरह आपको वहां के स्थानीय भोजन का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है। वहीं कुछ होस्टे में आपको खुद ही खाना पकाने का इंतजाम कर के दिया जाता है।

Top 10 Homestay in Sikkim in 2023 - Budget Stay in Sikkim

किराया होता है अलग-अलग 
होटल और होमस्टे का किराया भी अलग-अलग होता है। होटल का किराया आमतौर अधिक ही होता है, लेकिन होमस्टे का किराया होटल के मुकाबले कम होता है। हालांकि, समय और जगह पर भी किराया निर्भर करता है। हिल स्टेशन पर होमस्टे का क्रेज कुछ अधिक ही देखा जाता है।

Homestays In Binsar | Book from 12 Stay Options @Best Price

क्या ऑनलाइन होमस्टे बुक कर सकते हैं?
सबसे बड़ा सवाल है कि क्या होटल की तरह होमस्टे को भी बुक कर सकते हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बतादें कि होटल की तरह होमस्टे को भी ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। कई ट्रेवल कम्पनियां होटल के साथ-साथ होमस्टे बुक करने की भी सुविधा देती हैं। आपको बता दें कि होमस्टे बुक करते समय भी आपको जीएसटी चार्ज देना पड़ सकता है। 

Silently debuting homestays, Booking.com jabs Airbnb | PhocusWire