वाराणसी में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त पुलिस कमिश्नर, 30 दिन में विवेचना पूरी करने के निर्देश

1000271474

Police Commissioner takes a tough stance on crime control

वाराणसी। Police Commissioner takes a tough stance on crime control, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को कैंप कार्यालय में बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जघन्य अपराध, गैंग्सटर , गोवध, एनडीपीएस अधिनियम, ई-समन, ई-नोटिस, ई-वारंट, ई-साक्ष्य की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि कोई भी विवेचना 30 दिन से अधिक लंबित न रहे। गैर-जमानती वारंट के निष्पादन के लिए तीन दिवसीय अभियान चलाकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए।

मोहित अग्रवाल ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया गया। डिजिटल साक्ष्यों के समयबद्ध अपलोड तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के निर्देश भी दिए गए।

कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की प्रगति समीक्षा के लिए हुई बैठक

पुलिस आयुक्त ने महिला अपराधों में जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए तत्काल एफआईआर, निष्पक्ष विवेचना और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, गश्त, पर्याप्त पुलिस बल, समुचित यातायात प्रबंधन और निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए।