BREAKING
रानीखेत में सनसनीखेज हत्याकांड: मेरठ के छात्र की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल हल्द्वानी में रैपिडो बाइक चालकों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, ग्राहक बनकर पकड़ीं 18 निजी बाइक, सभी वाहन सीज Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं गुरुग्राम एनकाउंटर: प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में चार शूटर ढेर, एक घायल यूपी में गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला: अब केवल प्रमाणित उर्वरक और कीटनाशक ही देंगी चीनी मिलें, नियम तोड़ने पर बैंक गारंटी होगी जब्त

कब्रें बह गईं, शव बाहर आए, नदी में समाई कार… सहारनपुर में दिखा बारिश का भयावह मंजर

Saharanpur Witnessed a Terrifying Rain

Saharanpur Witnessed a Terrifying Rain

Saharanpur Witnessed a Terrifying Rain: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इस भारी बारिश ने जहां आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं देहरादून-दिल्ली हाईवे पर स्थित सैय्यद माजरा गांव के कब्रिस्तान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश के कारण कब्रिस्तान की मिट्टी बह गई, जिससे कई कब्रें टूट गईं। हालात इतने खराब हो गए कि कुछ कब्रों से शव बाहर निकल आए और पानी के तेज बहाव में बहने लगे। जैसे ही गाँव वालों को इस बात का पता चला, इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान के पास इकट्ठा हो गए।

पुलिस और ग्रामीणों ने पेश की मानवता की मिसाल

घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से राहत का काम शुरू किया। पुलिस और ग्रामीणों ने पूरी संवेदनशीलता दिखाई और धार्मिक रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए बाहर आए शवों को सुरक्षित इकट्ठा किया। इसके बाद, बेहद सम्मान के साथ उन शवों को दोबारा दफनाया (सुपुर्द-ए-खाक) गया। इस मुश्किल घड़ी में पुलिस और जनता ने मिलकर जिस तरह अपनी जिम्मेदारी निभाई, उसकी पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और समाज के इस तालमेल ने मानवता की एक बड़ी मिसाल पेश की है।

भविष्य के लिए स्थायी समाधान की मांग

इस घटना ने प्रशासन के सामने एक नई और बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। लगातार हो रही बारिश और पानी के जमाव के कारण आने वाले दिनों में भी ऐसी घटना दोबारा होने का डर बना हुआ है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए पक्के और स्थायी इंतजाम किए जाएं। लोगों की मांग है कि वहां पानी के बाहर निकलने का सही रास्ता बनाया जाए और मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में धार्मिक आस्था से जुड़े इस स्थल को भविष्य में किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।

11 जुलाई तक यूपी में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बारिश थोड़ी कम होने की उम्मीद है, लेकिन पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रह सकती है। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, यूपी के मध्य-उत्तरी हिस्से के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने और मॉनसूनी हवाओं के कारण राज्य में हर तरफ जमकर बारिश हो रही है। अगले दो दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।