BREAKING
बेंगलुरु रोड शो में चमका यूपी मॉडल, उद्योग जगत ने योगी सरकार की निवेश नीतियों को बताया गेमचेंजर गूगल के साथ सीएम योगी का ग्रोथ डायलॉग: एआई, निवेश और नवाचार के सहारे विकसित उत्तर प्रदेश का रोडमैप ‘सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड’ का मॉडल बना उत्तर प्रदेश, बेंगलुरु में निवेशकों को सीएम योगी का बड़ा संदेश सरस्वती विद्या मंदिर हटगढ़ पाली में विद्या भारती की जिला स्तरीय संकुल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ी ले रहे भाग- पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया शुभारंभ हिमाचल: CM सुक्खू का किन्नौर दौरा रद्द; खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, राज्यस्तरीय कार्यक्रम टला

प्रेमिका की सगाई की खबर से टूट गया युवक, वार्ड ब्वाय ने फंदे से लटककर दी जान

Sumit-1782304013850_v

Young man devastated by news of girlfriend's engagemen

गोरखपुर। Young man devastated by news of girlfriend's engagemen, प्रेमिका की सगाई की चर्चा से आहत वार्ड ब्वाय ने मंगलवार को फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में मातम पसर गया।

गांव की रहने वाली युवती से उसका तीन वर्ष से प्रेम संबंध था। परिवार के लोगों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी है, मंगलवार को सगाई थी। गुलरिहा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

गुलरिहा क्षेत्र का रहने वाला सुमित निषाद शहर के एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय था। उसकी मां मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग धान की रोपाई के लिए खेत गए थे। परिजनों ने सुमित से घर पर रहने को कहा था और जरूरत पड़ने पर फोन करने पर ठेला लेकर आने को कहा था।

सुबह करीब साढ़े दस बजे परिजनों ने सुमित के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इससे चिंतित होकर उसका छोटा भाई अमित घर पहुंचा। घर की छत पर बने कमरे में जाकर देखा तो सुमित साड़ी के फंदे के सहारे छत की कुंडी से लटका हुआ था।

यह दृश्य देखकर अमित चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी घर लौट आए। ग्रामीणों के अनुसार सुमित का पड़ोस की एक युवती से पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था।

दोनों के विवाह की संभावना भी जताई जा रही थी, लेकिन कुछ समय पहले युवती का रिश्ता कहीं और तय हो गया। मंगलवार को उसकी सगाई होने की चर्चा थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सगाई की जानकारी मिलने के बाद से सुमित काफी परेशान और तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी सदमे में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।