अमेरिकी अदालत की बाइडेन सरकार को दो टूक- पन्नू हत्याकांड मामले में निखिल गुप्ता के वकीलों के सवाल का जल्द जवाब दें
BREAKING
पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे

अमेरिकी अदालत की बाइडेन सरकार को दो टूक- पन्नू हत्याकांड मामले में निखिल गुप्ता के वकीलों के सवाल का जल्द जवाब दें

Gurpatwant Singh Pannun murder

Gurpatwant Singh Pannun murder

न्यूयॉर्क। Gurpatwant Singh Pannun murder: न्यूयॉर्क की एक अदालत ने संघीय सरकार को निखिल गुप्ता के वकीलों द्वारा दायर एक याचिका पर जवाब देने का आदेश दिया है, जिसमें अमेरिकी धरती पर एक सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश में उसके खिलाफ आरोपों से संबंधित सामग्री की मांग की गई है।

4 जनवरी, 2024 को बचाव पक्ष के वकील ने दस्तावेज की मांग को लेकर अदालत के समक्ष एक एक प्रस्ताव दायर किया, जिसमें अनुरोध किया गया कि अदालत एक आदेश जारी करे, जिसमें सरकार को बचाव पक्ष के वकील को संबंधित दस्तावेज प्रदान करने का निर्देश दिया जाए। जिसपर सुनवाई करते हुए अमेरिकी जिला न्यायाधीश विक्टर मारेरो ने आदेश दिया कि सरकार तीन दिनों के भीतर इसका जवाब दे।

अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि गुप्ता अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता रखने वाले सिख अलगाववादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू को मारने की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम कर रहे थे।

संयुक्त राज्य अमेरिका, न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के वकील मैथ्यू जी. ऑलसेन ने कहा है कि भारत के 52 वर्षीय गुप्ता पर हत्यारे को हायर करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है, जिसमें अधिकतम 10 साल जेल की सजा का प्रावधान है।

अभियोजकों ने कहा कि चेक अधिकारियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका और चेक गणराज्य के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत 30 जून, 2023 को गुप्ता को गिरफ्तार किया। परिवार ने पिछले दिनों भारतीय सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में कहा था कि निखिल गुप्ता यात्रा पर चेक गणराज्य गए थे। उन्हें 30 जून को प्राग हवाई अड्डे पर अवैध रूप से हिरासत में लिया गया और लगभग 100 दिनों तक एकांत कारावास में रखा गया। आरोपों की जांच के लिए भारत पहले ही एक जांच समिति गठित कर चुका है।

यह पढ़ें:

जंग के बीच इक्वाडोर में आपातकाल की घोषणा, आपराधिक समूहों ने 7 पुलिसकर्मियों का किया अपहरण; 10 प्वाइंट्स में समझें क्या-क्या हुआ?

मालदीव को अब याद आया '911 कोड', भारत के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को पूर्व रक्षा मंत्री ने लताड़ा

अफगानिस्तान: मिनी बस धमाके में 2 लोगों की मौत व 14 घायल, आतंकी संगठन ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी