UP Abbas Ansari Video Viral
BREAKING

गुंडैती का खेल देखिये! तबतक कोई ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं, जबतक ये चुनावी उम्मीदवार अपना हिसाब-किताब पूरा नहीं कर लेगा

 UP Abbas Ansari Video Viral

UP Abbas Ansari Video Viral

राजनीति में अक्सर गुंडैती की एक अजब तस्वीर भी नजर आती है| जैसे कि यह.... दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश का है| जहां अब विधानसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में है| यूपी में इस विधानसभा चुनाव के बीच आपने कई तरह के विवादित भाषण सुने होंगे लेकिन आप अब जो विवादित भाषण सुनेंगे उसे सुनकर एकदम चौंक जायेंगे और कहेंगे कि ये कैसी गुंडागर्दी और धमकी है? बतादें कि, चर्चित मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी जो सपा के साथ मिलकर मऊ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने मंच से सरेआम पुलिस और प्रशासन के लोगों को धमकी दी है|

यह पढ़ें- एक सेक्स वर्कर भी 'सेक्स' से मना कर सकती है तो क्या पत्नी के पास 'न' कहने का अधिकार नहीं... जरा दिल्ली हाईकोर्ट की पूरी टिप्पणी सुनिए

 

क्या कहा?

 

अब्बास अंसारी ने कहा- मैं अखिलेश यादव से बात करके आया हूं कि सरकार बनने के बाद 6 महीने तक कोई ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होगी, जो है वही रहेगा, मैं पहले हिसाब-किताब करूंगा, इसके बाद फिर तबादला करके कहीं भेजा जायेगा| बतादें कि, योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी को जेल में डाल रखा है और उनकी संपत्ति को तबाह कर दिया है| मुख्तार अंसारी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है| जहां इसी का आक्रोश अब अब्बास अंसारी में बखूबी देखने को मिल रहा है| फिलहाल, अब्बास अंसारी पर इस प्रकार से बयान देने के चलते कार्रवाई शुरू कर दी गई है|

 

गर्मी उतार दूंगा....

इधर, योगी आदित्यनाथ अपराध और अपराधी प्रवत्ति के लोगों को चेतावनी भी दे चुके हैं कि वे चुनाव के चलते अभी ज्यादा गर्मी में न आएं, 10 मार्च के बाद मैं सारी गर्मी उतार दूंगा| बतादें कि, योगी का कहना है कि चुनाव शुरू होते ही अपराधी प्रवत्ति के लोग फिर एक्टिव हो गए हैं| जिन्हें 10 मार्च के बाद फिर सुधार दिया जायेगा|