Two Murder Accused Injured,

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोप में फरार दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार

pp

Two Murder Accused Injured,

Greater Noida के बादलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और हत्या के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक दिन पहले अपने पड़ोसी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे। स्थानीय खुफिया तंत्र से सूचना मिलने के बाद बादलपुर थाना पुलिस ने अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री से आगे अंडरपास के समीप एनटीपीसी कट के पास वाहन जांच अभियान चलाया था।

तलाशी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों तेज गति से मोटरसाइकिल भगाकर मौके से फरार होने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, जिसके दौरान कुछ दूरी पर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

पुलिस का दावा है कि खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।