जयमाला में यह हुआ क्या? दुल्हन को माला पहनाने के लिए खड़ा था दूल्हा, तभी स्टेज पर चढ़कर एक शख्स ने कान में कही कुछ बात, और फिर घटी ऐसी घटना की लोग हुए हैरान

जयमाला में यह हुआ क्या? दुल्हन को माला पहनाने के लिए खड़ा था दूल्हा, तभी स्टेज पर चढ़कर एक शख्स ने कान में कही कुछ बात, और फिर घटी ऐसी घटना की लोग हुए हैरान

the groom fell in the ceremony of Jayamala

the groom fell in the ceremony of Jayamala

Viral Video : सोशल मीडिया पर रोज तरह-तरह के वीडियोज वायरल होते हैं| इन वीडियोज में कई वीडियो शादी के भी होते हैं| जिनमें शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा या दुल्हन या उन दोनों के परिवार के बीच कुछ न कुछ होता नजर आता है| अधिकतर वीडियोज में तो दूल्हा और दुल्हन की अजब हरकतें दिखती हैं| जिन्हें देखकर हंसी नहीं रुकती| वहीं, शादी की इस कड़ी में अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है| जिसके बारे में कुछ समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या?

दरअसल, शादी का अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखने में आता है कि जयमाला की रस्म हो रही है| दूल्हा और दुल्हन माला लिए हुए अपने परिवार के साथ जयमाला की स्टेज पर खड़े हुए हैं| वहीं, इसी बीच एक शख्स अचानक से स्टेज पर चढ़ता है और दूल्हे के नजदीक जाकर उसके कान में कुछ कहता है.. क्या कहता है यह पता नहीं| खैर, कहने के बाद जब उक्त शख्स स्टेज से नीचे उतर आता है तो दूल्हे के साथ एक अजब घटना घट जाती है|

दरअसल, शख्स की बातें सुनने के बाद दूल्हे को पता नहीं एकदम से क्या होता है कि वह खड़े-खड़े ही गिर जाता है| इसके बाद मौके पर हड़कंप मच जाता है| लोग दूल्हे को देखने के लिए दौड़ते हैं| वहीं दुल्हन भी माला लिए के लिए खड़ी रहती है और बुरी तरह से घबरा जाती है| बरहाल, समझ ये नहीं आ रहा है कि आखिर उस शख्स ने दूल्हे के कान में ऐसा क्या कहा होगा? कि उसकी ऐसी हालत हो गई|

देखें वीडियो...