SwaminarayanTemple Sebotage Issue : कनाडा में Swaminarayan Temple में तोड़फोड़, मंदिर की दीवारों पर लिखे विरोधी शब्द 
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कनाडा में Swaminarayan Temple में तोड़फोड़, मंदिर की दीवारों पर लिखे विरोधी शब्द 

SwaminarayanTemple Sebotage Issue

SwaminarayanTemple Sebotage Issue

विदेश: बीते दिन कनाडा के टोरंटो शहर में स्थित कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा BAPS स्वामीनारायण मंदिर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है साथ ही मंदिर की दीवारों पर विरोधी नारेबाजी लिखी गयी है। Hiइस तोड़फोड़ को लेकर भारत ने ऐतराज जताया है। इस घटना के बाद से वहां के हिंदू समुदाय (Hindu Community) में आक्रोश है और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटना पर भारतीय उच्चायोग ने स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की है और कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने का आग्रह किया। भारतीय मूल के कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। इससे पहले भी अन्य मंदिरों और गुरुद्वारों में नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है।

सोशल मीडिया से वीडियो आया सामने 
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां आप कि आप देख सकते दीवारों पर खालिस्तानी के नारे लिखे हुए है। ब्रैम्पटन दक्षिण की सांसद सोनिया सिद्धू ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि हम एक बहुसांस्कृतिक और बहु-धार्मिक समुदाय में रहते हैं जहां हर कोई सुरक्षित महसूस करने का हकदार है। जिम्मेदार लोगों को अपराधियों को सजा दी जानी चाहिए'

ब्रैम्पटन मेयर ने भी निराशा व्यक्त की
Canada
के ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इस घटना पर निराशा व्यक्त करते हुए ट्वीट लिखा कि 'कनाडा के GTA में इस तरह की नफरत का कोई स्थान नहीं है। आइए आशा करते हैं कि जिम्मेदार अपराधियों को जल्द पकड़ा जायेगा और सजा दी जाएगी।