Strange ball-like object found on Ensuhama beach in Hamamatsu city of Japan

जापान के Hamamatsu शहर के एन्शुहामा बीच पर मिली बॉल जैसी अजीब वस्तु, देखें वीडियो 

Strange ball-like object found on Ensuhama beach in Hamamatsu city of Japan

Strange ball-like object found on Ensuhama beach in Hamamatsu city of Japan

Tokyo: जापान के हमामात्सु (Hamamatsu) शहर में एन्शुहामा बीच पर "लगभग 1.5 मीटर व्यास वाली लोहे की गेंद" जैसी एक संदिग्ध वस्तु मिली है। इस आकार के किसी वस्तु को अभी तक सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। यह गेंद इतनी विचित्र है कि हमामात्सु शहर के एंशुहामा बीच को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इस गेंद की खोजबीन के लिए जापानी सेल्फ डिफेंस फोर्स के बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह अज्ञात वस्तु क्या है। देखने में यह समुद्री माइन की तरह लगती है, लेकिन इसका आकार सामान्य से काफी बड़ा है।

क्या है ये रहस्यमय गेंद
एन्शुहामा बीच पर मिली इस रहस्यमय गेंद का व्यास 1.5 मीटर (4.9 फीट) है। यह धातु से बनी हुई है जिसके दोनों किनारों पर धातु के हुक भी लगाए गए हैं। एक जापानी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि गेंद को एक स्थानीय निवासी ने खोजा। उसने मंगलवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 08.45 बजे पुलिस को फोन कर इस गेंद की जानकारी दी। जिसके बाद से पुलिस ने पूरे बीच को आम लोगों के लिए बंद कर दिया और लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया। इसके अलावा, इस गोले की तस्वीरें जापान सेल्फ डिफेंस फोर्स और कोस्ट गार्ड को भेजी गई हैं अभी तक घटना के बारे में आधिकारिक तौर पर और कोई जानकारी नहीं दी गई है। जापान में आम लोगों के बीच इस रहस्यमय गोले की तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का मानना है कि यह दुश्मन देश की कोई चाल हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर जांच अधिकारी मौजूद हैं और जांच जारी है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।