Car Accident: तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति की जीवन लीला समाप्त की
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Car Accident: तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति की जीवन लीला समाप्त की

Car Accident

Car Accident

मोहाली। Car Accident: एयरपोर्ट रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा(Accident) उस समय हुआ जब वह सड़क पा कर रहा था। उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक(deceased) की पहचान हरदीप सिंह (45) निवासी छज्जू माजरा कालोनी खरड़ के रूप में हुई है। बलौंगी पुलिस(Balongi Police) ने मृतक के बेटे समनप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए, 279 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए गए बयान में समन प्रीत सिंह ने बताया कि वह स फेज-8 बी इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करते हैं। उसके पिता हरदीप सिंह सेक्टर-43 बस स्टैंड में एक प्राइवेट वोल्वो बसों को सवारी मुहैया करवाने का काम करते थे। बीते दिन शाम करीब 5 बजे घर से अपने मोटरसाइकिल पर ड्यूटी गए थे। शाम को वापस आते समय वह गिल्को पार्क हिल के फ्लैट के सामने अपना मोटरसाइकिल लगाकर ठेके की तरफ जा रहे थे। जब वह सडक़ पा कर रहे थे तो एक अज्ञात कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। रात का अंधेरा होने के चलते किसी राहगीर से कार का नंबर नोट नहीं हुआ। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद पीसीआर पार्टी उसे खरड़ सिविल अस्पताल ले गई जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह पढ़ें:

यह पढ़ें: