Action Films से नए अंदाज़ में नज़र आएंगे King Of Romance शाहरुख खान
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Action Films से नए अंदाज़ में नज़र आएंगे King Of Romance शाहरुख खान

Shahrukh khan Action Avtar

Action Films से नए अंदाज़ में नज़र आएंगे King Of Romance शाहरुख खान

Bollywood World : फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक्शन करते हुए नज़र आने वाले शाहरुख़ खान को लोगो ने बहुब पसंद किया है। King Of Romance कहे जाने वाले शाहरुख़ ने लोगो के दिलों में बहुत गहरी जगह बनाई है। यूं कहे तो शाहरुख़ इस वक़्त बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे है। फिल्म 'Brahmastra' में वानरास्त्र का किरदार निभाने वाले मोहन भार्गव (Shahrukh Khan) ने हमेशा की तरह अपना ये किरदार भी बखूबी निभाया।  हालांकि, इस फिल्म में शाहरुख़ का रोल कम था पर अपने एक्शन अवतार से भी उन्होंने सबका दिल जीत लिया। अब शाहरुख़ खान की कुछ एक्शन फिल्मे जैसे 'जवान' और 'पठान' जल्दी ही आने वाली है जिसमे उन्होंने बतौर Action Hero की भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाले है। है। खबरों की मुताबिक अब शाहरुख खान का पूरा फोकस अब ऐक्शन फिल्मों और मारधाड़ करने वाले किरदारों पर है।

क्या सलमान खान की राह पर चल पड़े है शाहरुख ?
साल 2009 में आई फिल्म 'वांटेड' (Wanted) को सलमान खान की कमबैक मूवी कहा जाता है। इससे पहले तक सलमान खान की कई फिल्में फ्लॉप हुई थीं। लेकिन सलमान खान को ऐक्शन अवतार में लाकर प्रभु देवा ने वो करिश्मा कर दिया जिसकी दबंग खान को बहुत जरूरत थी। इसके बाद सलमान ज्यादातर ऐक्शन फिल्मों में ही नजर आए।  बताया जा रहा है की अब शाहरुख़ खान भी अपने एक्शन अवतार को पर्दे पर लाएंगे और इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की है। 

शाहरुख़ खान ने Action Mode किया ऑन 
किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने रोमांस से सबका दिल जीता है। आज भी लड़को -लड़कियों की पहली पसंद माने जाते है शाहरुख़ खान। वैसे तो उनकी कुछ फिल्मे लगातार फ्लॉप हुईं और ज्यादातर फिल्मों में वह सॉफ्ट टोन कैरेक्टर करते या फिर रोमांस करते ही नजर आए थे। लेकिन शायद किंग खान अब यह समझ चुके हैं कि बढ़ती उम्र के साथ अब उनके लिए ये रोमांस वाला तरीका काम नहीं कर रहा है। 

पब्लिक का रिस्पॉन्स बताएगा नतीजे
56
साल के हो चुके शाहरुख खान को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में जबरदस्त एक्शन करते देखकर लोग खुद को सीटियां और तालियां बजाने से नहीं रोक पाए। वहीं उनकी आने वाली फिल्मे 'जवान' और 'पठान' में भी वह मार-धाड़ करते हुए ही नजर आने वाले हैं, जिन्हें लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। शाहरुख खान इस एक्सपेरिमेंट को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं। देखना होगा कि पब्लिक उनकी इन फिल्मों को कैसा रिस्पॉन्स देती है।