Shah Rukh Khan World's Fourth Richest Actor In 2023

Shah Rukh Khan World's Fourth Richest Actor In 2023 : रोमांस के बादशाह बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता, हॉलीवुड के एक्टर भी है लिस्ट में शामिल, देखें ख़बर 

Shah Rukh Khan Worlds Fourth Richest Actor In 2023

Shah Rukh Khan World's Fourth Richest Actor In 2023

Shah Rukh Khan World's Fourth Richest Actor In 2023 : रोमांस किंग कहे जाते हम सब के फेवरट शाहरुख खान। बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो बहुत से अभिनेता और अभिनेत्री इनकी फैन है ही, और इनसे बहुत से एक्टिंग के गुर सीखते रहते है।  इसके अलावा अपनी एक्टिंग से शाहरुख अपने फैंस के दिल पर भी राज करते है। आपको बतादें की बॉलीवुड के पठान अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक बन चुके है। इस साल यानि की 2023 में ग्लोबल इंडेक्स द्वारा हाल ही में जारी की गई 'दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची' में, जो विश्व के आंकड़ों के बारे में जानकारी प्रदान किया है, 57 वर्षीय अभिनेता इस साल चौथे स्थान पर है। आपको बतादें की 770 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, भारत के शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता बने है। 

आइए जानते है इस लिस्ट में और कौन से एक्टर शामिल है 
आमिर अभिनेताओं में शारुख खान के अलावा भी और अभिनेता भी शामिल है। केवल जैरी सेनफेल्ड- $1 बिलियन, टायलर पेरी- $1 बिलियन और ड्वेन जॉनसन- $820 मिलियन से पीछे हैं। ये सभी कलाकार संयुक्त राज्य अमेरिका से हैं। अमेरिकी और हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज 620 मिलियन डॉलर के साथ दुनिया के शीर्ष 5 सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं। दो अन्य भारतीय अभिनेता जिन्होंने इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान पाया है, अमिताभ बच्चन $410 मिलियन और सलमान खान $350 मिलियन के साथ क्रमश तेरहवें और पंद्रहवे स्थान पर है। 

इसके अलावा,ग्लोबल इंडेक्स (Global Index) की इस लिस्ट के मुताबिक शाहरुख खान के पास 770 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रूपए के हिसाब से 6 हजार 300 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है। हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज, जिनकी पॉपुलैरिटी भी बेहद ही ज्याद तगड़ी है और दुनियाभर में उनके चाहने वाले हैं, वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में उनकी नेटवर्थ 620 मिलियन डॉलर यानी 5 हजार 90 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। 25 जनवरी को उनकी फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा साल 2023 में शाहरुख ‘जवान’ और ‘डंकी’ में भी नजर आने वाले हैं।