Security Breach in Parliament MPs Beaten Up Youths Video Viral

संसद में दे-दनादन मची...VIDEO; सुरक्षा चूक के बाद युवकों पर गजब मार, सांसदों ने क्या कूटा है

Security Breach in Parliament MPs Beaten Up Youths Video Viral

Security Breach in Parliament MPs Beaten Up Youths Video Viral

Security Breach in Parliament: संसद में सुरक्षा चूक के बाद वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जो नजारा है वो संसद से पहली बार सामने आया है। संसद में जमकर कुटाई चल रही है। क्या पक्ष और क्या विपक्ष... सब सांसद मिलकर सामूहिक रूप से हाथ साफ कर रहे हैं। सांसद उन युवकों पर दे दनादन मचाये हुए हैं जो संसद में सुरक्षा को भंग करने के लिए घुसे थे।

वीडियो देखिए


फिलहाल संसद के लोकसभा सदन में आज जिस प्रकार से सुरक्षा चूक हुई। उससे पूरा देश सन्न रह गया। हालांकि सदन में घुसने वाले दो युवकों समेत 4 को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताक्ष की जा रही है। घटना के तत्काल बाद दिल्ली पुलिस इन्हें अपने साथ ले गई थी। चारों में जो 2 युवक सदन में घुसे उनकी पहचान सागर शर्मा (लखनऊ) और मनोरंजन (कर्नाटक मैसूर) के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य लोग जो संसद के बाहर से पकड़े गए हैं, उनमें एक महिला है जिसकी पहचान हिसार की रहने वाली नीलम के तौर पर की गई है जबकि एक युवक जिसकी पहचान अमोल शिंदे के रूप हुई है। वह महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है।

संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कहना है कि आज जो घटना हुई वह हम सभी के लिए चिंता का विषय है और गंभीर भी है... उच्च स्तरीय जांच की जा रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सदन में सुरक्षा को लेकर व्यापक समीक्षा की जाएगी। हालांकि विपक्ष ने इस घटना को लेकर बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार इस चूक और अपनी इस घोर लापरवाही को छुपाने की कोशिश कर रही है।

वहीं कांग्रेस सांसद केसी वेणूगोपाल ने कहा कि आज जो हुआ सबने देखा और वह बहुत गंभीर मामला था। सरकार को इसपर सफाई देनी चाहिए, देश के लोग इस पर सफाई का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या? लेकिन वे अभी इसके लिए तैयार नहीं है। वहीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था...जो भी लोग यहां आते हैं - चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं...सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

हमले की 22वीं बरसी पर संसद में सुरक्षा चूक

करीब 22 साल पहले आज की ही तारीख में 13th Dec 2001 को संसद पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था। जहां हमले की 22वीं बरसी पर आज फिर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। वो भी नई संसद में। जहां सुरक्षा के सभी आधुनिक उपकरण लगे हैं। वाकई ये बहुत बड़ी चूक है। आज कुछ भी हो सकता था।