आदित्य रॉय कपूर के साथ सारा बनीं शो स्टॉपर, एक्ट्रेस की वॉक देख यूजर्स बोले- '50 रुपए ओवरएक्टिंग के काटो'
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

आदित्य रॉय कपूर के साथ सारा बनीं शो स्टॉपर, एक्ट्रेस की वॉक देख यूजर्स बोले- '50 रुपए ओवरएक्टिंग के काटो'

Sara Ali Khan And Aditya Roy Kapur

Sara Ali Khan And Aditya Roy Kapur

नई दिल्ली। Sara Ali Khan And Aditya Roy Kapur: इंडियन कॉउचर वीक 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ये शो दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। अब तक कई सेलेब्स इस फैशन शो में अपना जलवा दिखा चुके हैं। देर रात सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने साथ मिलकर रैंप वॉक किया।

सारा अली खान और आदित्य रॉय का रैंप वॉक (Sara Ali Khan and Aditya Roy's ramp walk)

सोमवार को आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान फेमस डिजाइनर शान्तनु और निखिल के शो स्टॉपर बने।  इस दौरान दोनों का एथनिक लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं।

लहंगे में छाई सारा अली खान (Sara Ali Khan in lehenga)

सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने पीच और सिल्वर कलर का लहंगा पहना था। उनके ब्लाउज के साथ एक केप भी अटैच थी। वहीं आदित्य रॉय कपूर की बात की जाए तो उन्होंने बीज कलर की शेरवानी और क्रीम पैंट पहनी थी। रैंप वॉक के दौरान दोनों ने कई पोज दिए।

यह जोड़ी बहुत हॉट- यूजर्स (This couple is very hot - Users)

दोनों को एक साथ देख फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ये एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं। दूसरे ने लिखा, "तमाम अफवाहों के बाद, मैं अनन्या और आदित्य को एक साथ रैंप पर चलते देखना चाहता हूं।" तीसरे फैन ने लिखा, "हे भगवान, यह जोड़ी बहुत हॉट है।"

इसके अलावा कई यूजर्स ने सारा को ट्रोल भी किया है। वॉक के दौरान सारा के एक्सप्रेशन लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया-सारा  रैंप वॉक करते हुए इतना ओवर क्यों कर रही हैं। तो एक ने लिखा- सारा का 50 रुपए ओवरएक्टिंग का कट। वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान साथ में मेट्रो इन दिनों में नजर आने वाले हैं।

यह पढ़ें:

Nora Fatehi : मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश हुईं नोरा फतेही

'आर्या' के बाद अब बायोपिक 'ताली' में दिखेंगी सुष्मिता और अंकुर भाटिया की जोड़ी

Celina Jaitly पर भद्दे कमेंट करना पाकिस्तानी समीक्षक को पड़ा भारी, जानें क्या है पूरा मामला