Rohit Sharma Breaks Sachin Tendulkar’s Record for Most Hundreds in World Cup

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक, तोड़ा क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Rohit Sharma Breaks Sachin Tendulkar Record for Most Hundreds in World Cup

Rohit Sharma Breaks Sachin Tendulkar’s Record for Most Hundreds in World Cup

Rohit Sharma Most Hundreds in World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 के नौवें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक लगाया। इसके साथ ही हिटमैन ने वर्ल्ड कप के इतिहास में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने अपने करियर के दौरान विश्व कप में कुल 6 शतक लगाए। इस मैच से पहले रोहित के नाम वर्ल्ड कप में सिर्फ छह शतक थे। आज सातवां शतक लगाकर वह इस मामले में पहले स्थान पर आ गये हैं। रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज माता वैष्णो देवी के भक्तों को देंगी सौगात, अब दर्शन करने होंगे आसान

मोहम्मद रिजवान और शफीक की शतकीय पारी, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का रिकार्ड 
रोहित ने मैच में छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। जैसे ही उन्होंने अपना 554वां छक्का लगाया, उन्होंने वेस्टइंडीज के पावर हिटर क्रिस गेल के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। गेल ने अपने करियर के दौरान 553 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ जमकर चौके-छक्के लगाए। उन्होंने महज 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।इससे वह संतुष्ट नहीं थे। मैच में उनकी विस्फोटक पारी जारी रही और उन्होंने अपना शतक पूरा किया। 

सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा दिया पीछे
रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। विश्व कप इतिहास में रोहित और सचिन के 6-6 शतक थे। कप्तान शर्मा ने शतक जड़कर तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने 1992 से 2011 विश्व कप में 6 बार शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने यह कमाल 19 पारियों में कर दिया। इनमें से 5 शतक उन्होंने विश्व कप 2019 में लगाए थे।

30 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
अफगानिस्तान के 273 टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने मैदान पर आते की धमाका मचा दिया। रोहित का बल्ला ऐसा गरता कि विश्व रिकॉर्ड टूट गया। उन्होंने 30 गेंदों में विश्व कप 2023 की दूसरी सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। वहीं, छक्के के साथ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

विश्व कप में सर्वाधिक शतक
7 रोहित शर्मा, भारत
6 सचिन तेंदुलकर, भारत
5 कुमार संगकारा, श्रीलंका
5 रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया
4 डेविड वार्नर, ऑस्ट्रेलिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
554* - रोहित शर्मा, भारत
553 - क्रिस गेल, विंडीज़
476 - शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान
398 - ब्रेंडन मैकुलम, न्यूजीलैंड
383 - मार्टिन गुप्टिल, न्यूजीलैंड
(अफगानिस्तान के खिलाफ 3 छक्के लगाने के बाद)

वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ 1000 रन
19वीं पारी - रोहित शर्मा
19वीं पारी - डेविड वार्नर
20 पारियां - सचिन तेंदुलकर
20वीं पारी - एबी डिविलियर्स
21 पारी - विव रिचर्ड्स
21 पारी - सौरव गांगुली