Horoscope Today 01 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 01 June 2025

Horoscope Today 01 June 2025

Horoscope Today 01 June 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु तृतीय हैं। जाँब सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जाँब प्रोमोशन में कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगी।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
चन्द्रमा तृतीय व गुरु तृतीय गोचर में है। जाँब चेंज का विचार आ सकता है। बहुत ज्यादा भाग दौड़ का त्याग करें। छात्र कॅरियर में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ में इमोशन पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। रिश्तों के प्रति सावधान रहें।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
द्वितीय चन्द्रमा व इस राशि के गुरु शिक्षा व कॅरियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। धार्मिक यात्रा प्रभाव का अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं।जाँब में थोड़ा सँघर्ष है। आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
चन्द्रमा व्यय भाव में है। धन के अनायास व्यय से परेशान हो सकते हैं। छात्रों को विदेश अध्ययन में कामयाबी मिलेगी। कॅरियर में सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का दर्शन करें व पिता का आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए खान पान में परहेज लाएं। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें व सकारात्मक कार्य करें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
बुध व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। जाँब में सफलता है। स्वास्थ्य सुख को लेकर परेशान होने की बात नहीं है। सब बेहतर होगा।व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। टाइम मैनेजमेंट के साथ समय पर सही कार्य करें। मेहनत ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

तुला (Libra Daily Horoscope)
चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव में है। चन्द्रमा व गुरु आपको लाभान्वित करेंगे। आपकी बिजनेस कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ बेहतर गुजरेगी। किसी मित्र का साथ आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
राशि स्वामी मङ्गल व कर्क का चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। सायंकाल के बाद कोई नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। स्टूडेंट्स का मन आत्मबल की ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
कर्क का चन्द्रमा अष्टम व सप्तम गुरु मङ्गलमय है। मङ्गल व शनि स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहा है। बिजनेस में रुके हुए धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स अपने स्टडी को और बेहतर करें। जाँब में किसी विशेष वर्क को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
भाग्य भाव का चन्द्रमा बिजनेस तथा बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध जातकों को सफल करेगा। जाँब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
पंचम गुरु व द्वितीय शनि बिजनेस में लाभ देंगे। आप बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू स्रोत को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। जाँब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक किसी बड़े संत के गृह आगमन का संयोग बना सकता है।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा पंचम हैं। शनि इसी राशि में हैं। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में विवाह संभावित है। सत्य की राह पर चलें। हेल्थ बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 30 May 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 29 May 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 28 May 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल